Ekta Kapoor New Show: ऑनस्क्रीन सास और जमाई का रोमांस शुरू, हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी के प्रोमो शूट से वीडियो लीक
Ekta Kapoor New Show: एकता कपूर का नया शो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इस शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा नजर आने वाले हैं. दोनों ने प्रोमो शूट भी शुरू कर दिया है.

Ekta Kapoor New Show: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का अपकमिंग शो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. इस शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. हर्षद और शिवांगी को स्क्रिन पर साथ देखने के लिए फैंस बैचेन हैं.
बता दें कि हर्षद और शिवांगी ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल प्ले किया था. दोनों सास और दामाद बने थे. हालांकि, दोनों ने साथ में शो नहीं किया था. शिवांगी हर्षद से पहले वाली जेनरेशन में थीं. शो में शिवांगी की बेटी अक्षरा से हर्षद की शादी हुई थी. हर्षद जब शो में आए थे तब तक शिवांगी ने शो छोड़ दिया था.
#HarshadChopda finally new promo bts shoot video cilp glimpse out from set new show #HarShivi #ShivangiJoshi @ChopdaHarshad late night 3:25 am shoot mood at car
— ManishaMaji (@ManishaMaji8) March 8, 2025
Ps " r you guys ready 🥹🥹😭🥳🥳🥳💃💃💃💃🫶🫶" to again screen on tv
I'm super excited "
Rishabh and Bhagyasree pic.twitter.com/S2Nqn1lcwQ
अब दोनों एकता के शो बहारे में नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का टेंटेटिव टाइटल बहारें हैं. हालांकि, अब ऐसी भी खबरें हैं कि ये शो एकता के सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते हैं का तीसरा सीजन होगा और इसे बड़े अच्छे लगते हैं फिर से भी कहा जा जाएगा. हालांकि, कुछ भी अभी कंफर्म नहीं है.
इसी के बीच में अब एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में हर्षद और शिवांगी प्रोमो शूट करते दिखे. दोनों गाड़ी में बैठे नजर आए. दोनों आपस में बाते करते दिखे. शिवांगी को चश्मा लगाए और हाई पोनी में देखा गया. खबरें हैं कि शो में हर्षद के कैरेक्टर का नाम ऋषभ होगा और शिवांगी के कैरेक्टर का नाम भाग्यश्री.
शो की कहानी लवस्टोरी होगी, जहां वो दोनों मिलेंगे और दोस्त बनेंगे. इसके बाद प्यार में पड़ेंगे. ऋषभ का शॉकिंग और खतरनाक पास्ट होगा. उसकी कहानी शो में हाईलाइट रहेगी. शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न आएंगे. उसका पास्ट भाग्यश्री के लिए बड़ा शॉक बनकर आएगा. खबरें हैं कि ये शो IPL 2025 के आखिर तक शुरू होगा.
इसके अलावा खबरें हैं कि इस शो में दिव्यांग्ना जैन, ऋषि देशमुख, यश पंडित, रोहित चौधरी, मानसी श्रीवास्तव, आरुषी हांडा और Pyumori Mehta जैसे स्टार्स होंगे.



















