कलर्स चैनल पर जल्द ही 'खतरा खतरा खतरा' नाम से एक नया शो लॉन्च होने वाला है. इस शो में 'खतरों के खिलाड़ी 9' के कई सितारे फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में भारती सिंह उनके पति हर्ष लिंबाचिया, विकास गुप्ता, अली गोनी जैसे सितारे रैप बैटल करते नजर आ रहे हैं. इस रैप बैटल के दौरान इन सभी ने जमकर एक दूसरे की टांग खिंचाई की.

रैप बैटल के दौरान भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया का जमकर मज़ाक उड़ाया. भारती ने रैप बैटल में हर्ष का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, "बात ये घोषित है, बंदा ये कुपोषित है. ये शो करना आम बात नहीं है, सेलिब्रेटी जैसी तेरी जात नहीं है."

कलर्स चैनल ने इस वीडियो को शेयर किया है. ये वीडियो लोगों को काफी पंसद भी आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा की इस शो को किस थीम के साथ लोगों के सामने पेश किया जाता है. फिलहाल तो इस रैप बैटल के देखकर लग रहा है कि ये शो जरूर फनी थीम पर आधारित होगा. लेकिन असल बात शो के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी.

Full PC: चौकीदारी पर बीजेपी आक्रामक, 31 मार्च को पीएम मोदी का बड़ा कार्यक्रम, 500 जगहों से जुडेंगे लोग