Devoleena Bhattacharjee On The Kerala Story: देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) जबसे शाहनवाज शेख के संग शादी के बंधन मं बंधी हैं, तबसे आए दिन किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं. एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला. दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी शुरुआत से ही द केरल स्टोरी (The Kerala Story) मूवी को स्पोर्ट कर रही हैं. साथ ही देवोलीना ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म अपने पति शाहनवाज शेख के संग देखी.

देवोलीना की शादी को ट्रोल्स ने बताया- लव जिहाद

देवोलीना और उनके पति को ट्रोल करने का मुद्दा तब शुरू हुआ जब साध्वी प्राची ने हरिद्वार में हुई द केरला स्टोरी की स्क्रीनिंग की तस्वीर शेयर की. साध्वी प्राची ने ट्विट में लिखा,'हरिद्वार की बेटियों को द केरला स्टोरी फ्री में दिखाई गई है. इसी ट्वीट के कॉमेंट सेक्शन में किसी ने देवोलीना और उनके पति के नाम को मेंशन कर उनकी शादी को लव जिहाद बताते हुए लिखा कि देवोलीना को बुलाया था क्या?.

देवोलीना और उनके पति शाहनवाज को द केरला स्टोरी अच्छी लगी

देवोलीना भी ट्रोल को जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं, उन्होंने लिखा,'अरे खान साब मुझे बुलाने की जरूरत ही नहीं पड़ी. मैं और मेरे हसबैंड पहले ही देखकर आ गए द केरला स्टोरी और हम दोनों को बहुत अच्छी लगी मूवी. ट्रू हिंदू मुस्लिम नाम सुना है क्या? मेरे पति उनमे से ही है जो गलत को गलत कहने की ताकत और हिम्मत दोनों रखते हैं.'

देवोलीना ने कहा- द केरला स्टोरी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं

देवोलीना कहती हैं कि उन्हें फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा. एक्ट्रेस ने कहा कि द केरला स्टोरी आतंकवाद के खिलाफ है और समाज में घटित होने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में लोगों की आंखें खोल दी है. देवोलीना कहती हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने बुरे इरादों को पूरा करने के लिए धर्म को एक उपकरण की तरह इस्तेमाल करते हैं.

द केरला स्टोरी की बॉक्स ऑफिस पर धूम

बता दें द केरला स्टोरी को लेकर बेशक कितना ही विवाद क्यों ना छिड़ा हुआ हो, लेकिन ये फिल्म आए दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- दयाबेन की वापसी को लेकर Taarak Mehta की बाबरी ने किया खुलासा, Asit Modi को लेकर कह डाली ये बात