पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों डांस रियलटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' की होस्टिंग करती नजर आ रही हैं. इसमें उनके पति हर्ष लिम्बचिया भी उनका साथ दे रहे हैं. पति-पत्नी की ये जोड़ी काम के साथ-साथ अपने मज़ेदार अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रहती है. दोनों ने 2017 में शादी की थी और अब फैमिली प्लानिंग पर भी विचार कर रहे हैं. इसका खुलासा खुद भारती ने 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' के मंच पर किया. दरअसल, रोमांस स्पेशल एपिसोड में भारती और हर्ष ने भी रोमांटिक डांस किया. इसी दौरान भारती ने अपने दिल की बात शेयर की. परफॉरमेंस के दौरान फेक बेबी पकड़ने पर भारती ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए नेशनल टेलीविजन पर कहा, मैं नेशनल टीवी पर प्रॉमिस करती हूं कि 2020 में मैं ये नकली बेबी पकड़ी हूं लेकिन 2021 में मेरे पास अपना रियल बेबी होगा.

भारती ने इसके अलावा यह भी खुलासा किया कि हर्ष की मां ने बड़े इमोशनल होकर अपने बेटे की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी. वह चाहती थीं कि हर्ष के सुबह उठने के बाद उसकी सारी जरूरतों का ध्यान रखा जाए और उसे कोई परेशानी ना हो इसलिए भारती हर्ष पत्नी और मां दोनों की भूमिका निभाने की बखूबी कोशिश करती हैं. इससे पहले भारती ने लॉकडाउन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 2020 में बेबी प्लान करना चाहती थीं लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से उन्होंने यह इरादा टाल दिया था लेकिन अब अगले साल यह कपल अपना परिवार बढ़ाने के लिए बेहद उत्सुक है.

भारती के पति जाने-माने स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और कॉमेडी नाइट्स लाइव जैसे कॉमेडी शोज की स्क्रिप्ट लिखी है.इसके अलावा हर्ष ने फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के डायलॉग भी लिखे हैं.