Charu Asopa On Rajeev Sen: सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा और राजीव सेन की शादी ठीक नहीं चली. साल 2019 में शादी करने वाली ये जोड़ी 2023 में तलाक लेकर अलग हो गई थी. तब से वे अपनी बेटी ज़ियाना की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. वैसे जियाना अपनी मां चारू के साथ रहती है. वहीं एक्ट्रेस ने कुछ टाइम पहले अनाउंस किया था कि वे मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन शिफ्ट हो गई हैं और सूट बेचने का बिजनेस कर रही है. इन सबके बीच राजीव सेन ने आरोप लगाया था कि चारू उन्हें उनकी बेटी जियाना से मिलने नहीं देती हैं. वहीं अब अपने हाल के ही एक यूट्यूब  व्लॉग में एक्ट्रेस ने क्लियर किया कि उन्होंने राजीव को ज़ियाना से मिलने से कभी नहीं रोका, यहाँ तक कि उनके तलाक के बाद भी.

क्या जियाना को पिता की कमी होती है महसूस? मेरे अंगने में फेम एक्ट्रेस ने उन दावों पर भी चुप्पी तोड़ी जिनमें कहा गया था कि उनकी बेटी जियाना को पिता की कमी महसूस हो रही है. इस पर चारू ने क्लियर किया कि ऐसा नहीं है और खुलासा किया कि राजीव अक्सर जियाना से मिलने या उससे फोन पर बात करते हैं. चारू ने कहा, "जब ज़ियाना ने अपने मौसाजी को हग किया, तो मैंने कमेंट्स पढ़े, लोगों ने कमेंट किया कि वह पिता की कमी महसूस कर रही थी. लेकिन मुझे लगता है कि आप सभी ने पिछला व्लॉग नहीं देखा, उसने अपनी मौसी को उसी तरह हग किया था.

जब भी वह किसी से प्यार करती है और लंबे समय के बाद उनसे मिलती है, तो वह उन सभी को उसी गर्मजोशी से गले लगाती है. उसे किसी फादर फिगर की कमी महसूस नहीं हो रही है. और अगर ऐसा कुछ है, तो वह बात कर सकती है और कॉल कर सकती है."

क्या राजीव सेन को बेटी जियाना से मिलने नहीं देतीं चारू? चारू ने आगे कहा, "राजीव उसे कॉल भी करता है, वीडियो कॉल भी करता है. आप लोग इतना हाइपर मत कीजिए. अगर किसीने  झूठे इंटरव्यू दे दिए तो इसका मतलब नहीं कि सच बदल जाएगा. हमारे तलाक के बाद भी, मैं कई मौकों पर वहां गई हूं, हम साथ में छुट्टियां भी मनाने गए हैं. हम वहां गए हैं, जब भी उनका मन करता था वो आ जाते हैं. उनकी कनविनियंस पर. वह पूरा दिन हमारे साथ रहता था. ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई बाउंड्रीज या लिमिटेशन रही हों. वह जब चाहे आकर मिल सकता है. "

मुंबई छोड़ होमटाउन शिफ्ट हो चुकी हैं चारू असोपावहीं बता दें कि चारु असोपा मुंबई छोड़कर अब बीकानेर चली गई हैं. इससे पहले, चारु ने ईटाइम्स से अपने मुंबई छोड़ने के फैसले के बारे में बात की और कहा था, "मुंबई में रहना आसान नहीं है, इसमें पैसे लगते हैं. मेरे लिए, महीने का रहने का खर्च 1 लाख -1.5 लाख रुपये आता था, जिसमें किराया और सब कुछ शामिल था, जो आसान नहीं था. इसके अलावा, जब मैं नायगांव (मुंबई) में शूटिंग कर रही होती हूं, तो मैं ज़ियाना को नैनी के साथ अकेला नहीं छोड़ती. यह बेहद मुश्किल हो जाता था. घर वापस जाना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान्ड था, यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था. "

ये भी पढ़ें:-Panchayat 4: 'पंचायत 4' की रिलीज से पहले मेकर्स का बड़ा ट्विस्ट, तय तारीख से पहले देखना चाहते हैं सीरीज तो करना होगा ये काम