Elvish Yadav On Uorfi Javed: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रही उर्फी जावेद हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में पहुंची थीं. अपने अजब-गजब फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी को देखकर घरवाले भी हैरान रह गए और सभी ने सोशल मीडिया सेंसेशन का गर्मजोशी से वेलकम किया. जहां पूजा भट्ट ने उर्फी को 'लीजेंड' कहा तो वहीं बेबिका धुर्वे ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उर्फी ने एल्विश यादव के साथ एक मजाक भी किया, जिसके बाद यूट्यूबर ने उर्फी के लिए एक आउटफिट डिजाइन करने की इच्छा भी जताई.

बिग बॉस के घर में उर्फी जावेद की स्क्रू ड्रेस ने किया हैरानअपने DIY स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद  ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में पहुंचने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि बिग बॉस मुझसे इंस्पायर हुए! यही वजह है कि रीसाइक्लिंग का सब्जेक्ट यहां है. ठीक उसी तरह जैसे मैं अपनी शानदार ड्रेसेस बनाती हूं.'' बता दें कि उर्फी बिग बॉस ओटीटी 2 में स्क्रूसहित कई रिसाइकिल्ड चीजों से बनी ड्रेस पहनी थी. 

 

एल्विश यादव उर्फी जावेद के लिए बनाएंगे सलवार सूट इस दौरान उर्फी जावेद एल्विश यादव के पास जाती हैं और उनसे पूछती हैं कि वह उनके लिए कौन सा आउटफिट डिजाइन करना चाहेंगे. सोशल मीडिया सेंसेशन ने पूछा, "मेरे लिए कैसा आउटफिट बनाओगे?" एल्विश ने जवाब दिया, “मैं बनाऊंगा, सूट सलवार”

 

उर्फी ने एल्विश की डिजाइन ड्रेस पहनने का किया वादाइस पर उर्फी एल्विश से कहती हैं, “ऐसा नहीं है कि मैं नहीं पहनती. मुझे नहीं पता, मैं अपनी बॉडी में बहुत सहज महसूस करता हूं और मैं जो पहनती हूं वह मुझे पसंद है.इसके बाद एल्विश कहते हैं कि वह उर्फी के लिए ग्रीन कलर का सलवार सूट डिजाइन करेंगे. वहीं उर्फी ने फिनाले एपिसोड के दौरान इसे पहनने का वादा भी किया.

बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 से एविशन के बाद खूब रोईं थीं उर्फीइस बीच, उर्फी ने शो के पहले सीज़न से अपने एलिमिनेशन के बारे में भी बात की और इससे उनके करियर को कैसे मदद मिली. उन्होंने कहा, 'जब मैं पिछले सीजन के पहले हफ्ते में घर से बाहर हो गई थी तो मैं बहुत रोई थी क्योंकि मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है.लेकिन मुझे अचानक एहसास हुआ कि मेरे आउटफिट बहुत ज्याजा ध्यान अट्रैक्ट कर रहे हैं और तभी मैंने इस लाइन को परमानेंटली आगे बढ़ाने का फैसला किया. उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर उन पर ऑनलाइन हमला करने वाले ट्रोल्स को भी भी जवाब दिया और कहा, "ट्रोलिंग का मुझ पर असर पड़ता है क्योंकि मैं अपनी इनसिक्योरिटी के कारण बाहर नहीं आ सकती और लोगों से नहीं मिल सकती."

ये भी पढ़ें: BB OTT 2: 'फेक नहीं थीं फलक नाज के लिए फीलिंग्स', बिग बॉस के घर से निकलते ही Avinash Sachdev ने बताई दिल की बात, EX गर्लफ्रेंड पलक को दी ये सलाह