रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में वीकेंड का वार एपिसोड से पहले कंटेस्टेंट्स को कालकोठरी की सजा देने का एलान किया जाएगा. कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का जो प्रोमो जारी किया गया है उसमें कालकोठरी की सजा को लेकर घरवालों के बीच में कोई आपसी सहमति बनती नहीं दिख रही.

लेकिन बीती रात सामने आए एक वीडियो से साफ हो गया था कि निर्मल-रोमिल की जोड़ी और करणवीर कालकोठरी में जाने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में अब इन तीनों के कालकोठरी में बंद होने पर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों ने घरवालों के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के चलते कालकोठरी में जाने का फैसला किया.

हालांकि निर्मल-रोमिल और करणवीर को अब अपने इस फैसले का भारी खामियाजा भी भुगतना होगा. कलर्स टीवी की ओर से जारी एक और प्रोमो में ये दिखाया गया कि कालकोठरी में की सजा पाने वाले कंटेस्टेंट्स अगले हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए भी नॉमिनेट हो गए हैं.

वीडियो के अंत में निर्मल बिग बॉस के इस फैसले का विरोध करते हुए तो दिख रहे हैं, लेकिन अब लगता नहीं कि नॉमिनेशन के फैसले में कोई बदलाव होने वाला है. इससे ये भी साफ हो गया है कि इन तीनों से नॉमिनेट होने की वजह से घर के बीच में तनाव और बढ़ सकता है. बिग बॉस की हर ताजा अपडेट जानने के लिए बने रहिए abpnews.in के साथ.