Pavitra Punia On Wedding Plan With Eijaz Khan: टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और एजाज खान (Eijaz Khan) अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों को एंजॉय कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही, दोनों ने सगाई कर ली. एजाज खान ने रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडीलव को शादी के लिए प्रपोज किया था. अब फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में पवित्रा ने एजाज खान के साथ अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की है. आइए आपको बताते हैं क्या है उनका वेडिंग प्लान.
4 अक्टूबर 2022 की शाम को जब एजाज और पवित्रा अपनी डिनर डेट पर गए, तब एक्टर ने सोलिटेयर रिंग के साथ पवित्रा पुनिया को शादी के लिए प्रपोज किया था. सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट करते हुए एजाज ने कहा था, “बेबी, सही समय कभी नहीं आने वाला है. मैं वादा करता हूं कि, मैं हमेशा अपना बेस्ट दूंगा. क्या आप मुझसे शादी करेंगी? उन्होंने ‘हां’ कह दिया.” अब पवित्रा ने एजाज के साथ अपनी शादी की प्लानिंग पर खुलासा किया है.
एजाज संग शादी पर बोलीं पवित्रा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पवित्रा ने बताया, “हम अभी इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं, जो बहुत खूबसूरत है. हम अभी सबकी बुरी नजरे से खुद को बचाना चाहते हैं और सबकी दुआएं चाहते हैं. देखते हैं भविष्य ने हमारे लिए क्या सोच रखा है.”
सगाई के बाद पहली दिवाली
जल्द ही दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस बार की दिवाली कपल के लिए बहुत खास होगी, क्योंकि दोनों की सगाई हो गई है और वे लिव-इन में भी रह रहे हैं. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि, वह अपने घर में पार्टी रखने वाली हैं, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य मौजूद होंगे. इसके अलावा वह एजाज को रंगोली बनाना भी सिखाएंगी. घर को लाइट्स से जगमगा देंगी. उन्होंने ये भी कहा कि, वह इस बार बहुत एक्साइटेड हैं, क्योंकि दोनों अब एक ही घर में रह रहे हैं. बतौर कपल ये उनकी दूसरी दिवाली होगी.
पवित्रा-एजाज की लव स्टोरी
बात करें कपल की लव स्टोरी की तो उनकी मुलाकात ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में हुई थी. शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे. हालांकि, बाद में पवित्रा उनके करीब आ गईं और जब वह एविक्ट हुई थीं, तब एजाज को भी उनके लिए प्यार का एहसास हुआ था. दोनों ने नेशनल टीवी पर एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं और तब से दोनों साथ हैं.
यह भी पढ़ें- Vaishali Thakkar Suicide Case: आरोपी राहुल के खिलाफ जारी होगा लुक आउट नोटिस, जानिए केस में अब तक क्या-क्या हुआ
