एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19 September 7 Highlights: मुनव्वर फारुकी ने घरवालों को किया रोस्ट, बिग बॉस 19 में पहले वाइल्ड कार्ड की हुई एंट्री

Bigg Boss 19 Written Updates 7th September: बिग बॉस 19 का इस वीकेंड का वॉर एपिसोड भी काफी मजेदार रहा. संडे के एपिसोड में घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की भी एंट्री हो गई.

बिग बॉस 19 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. शो में मौजूद तमाम कंटेस्टेंट घर में खूब धमाल मचा रहे हैं और इसी के साथ दर्शक भी इस सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं इस वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने शनिवार को जहां फरहाना और नेहल की जमकर क्लाई लगाई थी तो 7 सितंबर को संडे का एपिसोड एक चौंकाने वाला ट्विस्ट लेकर आया. जानते हैं संडे के एपिसोड की सारी हाइलाइट्स

घरवालों ने अपने को-कंटेस्टेंट्स को दिए जानवरों के टैग्स
संडे के एपिसोड में, सलमान ने एक छोटा सा जंगल बनाया और घरवालों से अपने को-कंटेस्टेंट्स को गिरगिट, मगरमच्छ, शेर जैसे जानवरों के टैग देने को कहा. यह एक मज़ेदार लेकिन तीखा राउंड था जिसने कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान तो ला दी, लेकिन साथ ही निराशा भी पैदा कर दी.

मुनव्वर फारुकी ने बजाई घरवालों की बैंड
इसके बाद मुनव्वर फारुकी ने घरवालों को जमकर रोस्ट किया. सबसे पहले उन्होंने प्रणीत की क्लास लगाई और कहा कि मैं यहां आज प्रणीत की वजह से हूं अगर दो दिन पहले ये रोस्ट का काम कर लेता तो मुझे बिग बॉस यहां नहीं बुलाते. इसके बाद मुनव्वर अभिषेक को रोस्ट करते हैं और कहते हैं कि मेरे चाचा आपके बहुत बड़े फैन हैं उनके पास भी एक स्कूटर है जो आवाज बहुत करता है काम नहीं करता.

ये सुनकर सब घरवाले हंसने लगते हैं. इसके बाद मुनव्वर आवेज दरबार को भी कहते हैं कि वे दिख नहीं रहे हैं. इसके बाद मुनव्वर नेहल. जीशान सहित कई की बैंड बजाते हैं. वहीं मुनव्वर तान्या को भी रोस्ट करते हैं और कहते हैं कि आपके साड़ियों पर गलव्स देखकर आपको मच्छरदानी बेचने वाले ब्रैंड ने एड के लिए अप्रोच किया है. मुनव्वर अमाल मलिक को खर्राटों के लिए भी रोस्ट करते हैं. इसके बाद मुनव्वर ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुल्लू और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड साहिबा के साथ मिलकर कंटेस्टेंट की खूब खिंचाई की. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शहबाज की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
शहनाज़ गिल अपने भाई शहबाज़ बदेशा सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के मंच पर आईं. भाई-बहन की जोड़ी ने होस्ट सलमान खान के साथ बातचीत करते हुए दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. अपने भाई का उत्साह बढ़ाते हुए, शहनाज़ ने मुस्कुराते हुए सलमान से कहा, "सर, उसे कुछ काम दीजिए. 7 सालों से शो में रहना उसका सपना रहा है. प्लीज उसकी इच्छा पूरी करें."

इसके बाद शहनाज ने बताया, "वह प्रीमियर के बाद डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती था." शहनाज़ ने सलमान से शहबाज़ का ऑडिशन लेने की भी रिक्वेस्ट की जिसके बाद शहबाज ने सलमान को इम्प्रेस करने क लिए गाना गाया और डांस भी किया. शहनाज ने अपने भाई शाहबाज को सलाह भी दी, "शो में असली बनो—अपनी अच्छी और बुरी दोनों ही बातें दिखाओ, लेकिन बनावटीपन मत कर." सलमान ने मज़ाकिया लहजे में कहा, "मुझे यकीन है कि वह बनावटी नहीं हो सकता."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वीकेंड के वार में किसका हुआ एविक्शन
बिग बॉस 19 में ऐप रूम खुलता है और कुनिका और मृदुल को खुद को एविक्शन से बचाने का मौका मिलता है, जिसे वे दोनों एक्सेप्ट कर लेते हैं, जिसके चलते इस वीके कोई एलीमिनेट नहीं होता है. हालांकि कुनिका को सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन इम्यूनिटी का इस्तेमाल करने की वजह से उनका एविक्शन नहीं होता है.

ये भी पढ़ें:-जन्मदिन के मौके पर बड़ी खुशखबरी देंगे अक्षय कुमार, सिर्फ एक एलान करते ही बनाएंगे अद्भुत रिकॉर्ड

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News
ABP Report: इंडिगो कोहराम का असली सच! | Indigo Flight Crisis | Viral Video | ABP News
Parliament Vande Mataram Debate: राष्ट्रगीत वाले विवाद का असली विलेन कौन? | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Mobile Call Process: मोबाइल पर कैसे आता है किसी का फोन? टॉवर से लेकर हेलो तक, जाने पूरी जर्नी
मोबाइल पर कैसे आता है किसी का फोन? टॉवर से लेकर हेलो तक, जाने पूरी जर्नी
Kidney Disease Skin Signs: ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी
ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी
Embed widget