Bigg Boss 18 Finale: 'बिग बॉस 18' के विनर बने करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना को मात देकर जीती ट्रॉफी
Bigg Boss 18 Finale: 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है और अब शो को उसका विनर भी मिल गया है. बता दें कि शो सीजन 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने जीती है.

Bigg Boss 18 Grand Finale: सलमान खान (Salma Khan) का शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18 Grand Finale) के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है. वहीं अब शो के विनर की घोषणा भी हो चुकी है. 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने जीती है. एक्टर को ट्रॉफी के साथ लाखों की प्राइज मनी भी मिली है.
‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में पहुंचे एक्स कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले से कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर सामने आ रही है. शो से एलिमिनेट हुए सभी कंटेस्टेंट भी अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए फिनाले में पहुंचे. हाल ही में घर से बेघर हुई शिल्पा शिरोडकर भी इस शो का हिस्सा बनी. जो इस बार पूरी तरह से करण वीर मेहरा को सपोर्ट करती दिखाई दी. शो में उनका, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना का धांसू डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगा. वहीं श्रुतिका भी ग्रैंड फिनाले में शामिल हुई. इसके अलावा अरफीन खान की भी झलक शो में देखने को मिली.
Aaj raat ki bas sabko der hai, Grand Finale ke liye hum bhi taiyaar hai. 😍🥳
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 19, 2025
Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18@Avinash_galaxy @KaranVeerMehra @rajat_9629 @chumdarang @VivianDsena01 @EishaSingh24 pic.twitter.com/eznflDQLWe
फिनाले में पहुंचे ये टॉप 6 कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले में इस बार 5 की जगह 6 लोगों ने अपनी जगह बनाई. फिनाले की रेस में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा एक-दूसरे के साथ टक्कर ले रहे हैं. इनमें से टॉप 3 कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल को माना जा रहा है.
विनर को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?
‘बिग बॉस 18’ के विनर को शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज भी मिलने वाला है. विनर को 50 लाख की प्राइज मनी मिलेगा. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन शो के विनर का खिताब अपने नाम करेगा.

विनर बनने से पहले बाहर हुईं ईशा सिंह
‘बिग बॉस 18’ के टॉप 6 में अपनी जगह बनाने वाली ईशा सिंह अब घर बेघर हो चुकी हैं. उनका ट्रॉफी हासिल करने का सपना टूट चुका है. अब शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. बता दें कि ईशा सिंह को घर से बाहर वीर पहाड़िया लेकर आए थे. जो शो में अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को प्रमोट करने पहुंचे थे.

चुम दरांग भी हुईं शो से बाहर
ईशा सिंह के बाद ‘बिग बॉस 18’ के विनर की रेस से चुम भी बाहर हो गई हैं. जिसके बाद शो को उसके टॉप 4 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा का नाम शामिल है.

अविनाश मिश्रा का कटा ‘बिग बॉस 18’ से पत्ता
ईशा सिंह और चुम दरांग के बाद ‘बिग बॉस 18’ से एक और एलिमिनेशन हो चुका है. शो से टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा बाहर हो गए हैं. अब ट्रॉफी की रेस के लिए तीन दावेदार करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल ही बचे हैं.

रजत दलाल ‘बिग बॉस 18’ से आउट हुए
चुम दरांग और अविनाश मिश्रा के बाद रजत दलाल बाहर हो गए. टॉप 3 में पहुंचने के बाद इनका बाहर होना हर किसी को हैरान कर रहा. क्योंकि पिछले कई दिनों से माना जा रहा था कि रजत शो के विनर बनेंगे. अब शो में टॉप 2 करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच मुकाबला होगा.

करणवीर मेहरा बने ‘बिग बॉस 18’ के विनर
बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ के टॉप 2 करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना ने अपनी जगह बनाई थी. वहीं कलर्स के लाडले विवियन को पछाड़कर करण ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
ये भी पढ़ें-
किसी को भाई कृष्ण भक्ति, तो किसी ने लिया था ओशो का सहारा, करियर के पीक पर संन्यासी बने थे ये सितारे
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























