Bigg Boss 18 Finale Winner: करण वीर मेहरा बने 'बिग बॉस 18' के विनर, ट्रॉफी के साथ घर ले गए 50 लाख की प्राइज मनी
Bigg Boss 18 Finale WinnerHighlights: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले हुआ और टॉप 2 में विवियन और करण वीर मेहरा बचे थे. इन दोनों में ट्रॉफी पर करण वीर ने कब्जा कर लिया.

Background
Bigg Boss 18 Finale Highlights: टीवी के सबसे पसंदीदा शो में से एक बिग बॉस 18 का आज ग्रैंड फिनाले है. सलमान खान का ये शो 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ ये शो करीब साढ़े 3 महीने बाद आज विदा ले लेगा. दर्शकों के बीच शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर जबरदस्त क्रेज है.
बिग बॉस 18 की ट्रॉफी की प्रबल दावेदार रही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के हाल में हुए एविक्शन के बाद शो में अब सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
ये 6 कंटेस्टेंट हैं बिग बॉस 18 विनर की रेस में
बिग बॉस 18 की ट्रॉफी पाने की रेस में अब 6 कंटेस्टेंट बचे हैं. बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट के नाम का ऐलान किया गया था. इस लिस्ट में चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल शामिल हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से टॉप 3 में कौन जगह बना पाता है और किसी बिग बॉस 18 की ट्रॉफी मिलेगी.
इन 6 कंटेस्टेंट में विवियन डीसेना और रजत दलाल के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. इसके अलावा, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, अविनाश और चुम दरांग भी कमजोर दावेदार नहीं हैं.
कितनी मिलेगी विनर का प्राइज मनी?
बिग बॉस 18 के विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये दिए जाएंगे. अब ये देखना है कि इस ट्रॉफी पर कौन अपना हक जताता है.
अक्षय कुमार लगाएंगे मनोरंजन का तड़का
बिग बॉस के मंच पर अक्षय कुमार भी अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स के प्रमोशन के लिए सलमान खान के साथ स्टेज पर आग लगाते दिखेंगे. उनके साथ फिल्म से जुड़ी टीम भी दिखेगी. उनके साथ वीर पहाड़िया भी दिख सकते हैं.
कहां देख पाएंगे बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले?
बिग बॉस का 18वें सीजन का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा. वैसे अगर आप टीवी में न देखकर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो भी आप इसे बड़े आराम से अपने फोन पर भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको जियो सिनेमा पर जाना होगा. हालांकि, इसके लिए आपको 29 रुपये का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
कितने बजे शुरू होगा ग्रैंड फिनाले का धमाल?
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाने की शुरुआत आज 9:30 बजे हो जाएगी. इसलिए अपने सारे काम निपटा लीजिए क्योंकि मजा कई गुना बढ़ने वाला है. कुर्सी की पेटी बांधिए और तैयार हो जाइए बिग बॉस 18 के विनर को देखने के लिए.
और पढ़ें: बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग? बोलीं- 'पैसों के लिए मना करना बहुत मुश्किल'
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विनर, विवियन डीसेना चूके
बिग बॉस 18 के विनर की ट्रॉफी करण वीर मेहरा बने और विवियन डीसेना इस ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गए. करण वीर मेहरा को 50 लाख की प्राइज मनी और चमचमाती हुई ट्रॉफी मिली है.
View this post on Instagram
Bigg Boss 18 Grand Finale Live: 'बिग बॉस 18' के टॉप 3 से रजत दलाल बाहर, विवियन और करण वीर में बचा है मुकाबला
ईशा सिंह, चुम दरांग और अविनाश मिश्रा के बाद अब रजत दलाल भी विनर की रेस से बाहर हो चुके हैं. अब इस ट्रॉफी की रेस में विवियन और करण वीर बचे हैं.
View this post on Instagram
Source: IOCL



























