Shrutika Arjun On Covid 19 Vaccine: कूकू विद कोमाली सीजन 3 की विनर और एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन ने बिग बॉस 18 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हाल ही में एक कैंडिड इंटरव्यू के दौरान श्रुतिका ने कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद अपने हेल्थ रिलेटिड डरा देने वाले एक्सपीरियंस का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और इस अनुभव ने उन्हें और उनके पति अर्जुन को हिला कर रख दिया था.
कोविड 19 वैक्सीन के बाद बिगड़ गई थी श्रुतिका अर्जुन की हालतदरअसल श्रुतिका अर्जुन हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कोविड 19 वैक्सीन का उनकी हेल्थ पर काफी गंभीर असर पड़ा और इस अनुभव ने उन्हें और उनके पति अर्जुन दोनों को ही झकझोर कर रख दिया. श्रुतिका ने कहा, "कोविड में क्या हुआ ना मैंने भी वैक्सीनेशन लिया था एक, तब उस रात, आप विश्वास नहीं करेंगे कि मेरी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी वो सफरिंग कम थी. मैंने पूरी रात सबसे ज्यादा सफरिंग का एक्सपीरियंस किया. "
40 तक गिर गया था ब्ल्ड प्रेशरश्रुतिका ने आगे खुलासा किया कि पूरी रात उनके पति अर्जुन लगातार उनके साथ थे. एक्ट्रेस ने कहा, "इनफैक्ट में, मुझे इतना सफर हुआ कि अर्जुन हर 5 मिनट में मेरी नाक पर हाथ रखकर मेरी सांस चेक कर रहा था कि क्या सब कुछ ठीक है. अगले दिन, मैं उठी और मैं बस कुछ कदम चली और मैं पूरी तरह से गिर गई, मेरा ब्लडप्रेशर 40 तक गिर गया जो कि घातक है. मुझे कुछ भी समझ नहीं आया लेकिन मुझे कुछ-कुछ याद है कि मेरे आजू-बादू सब लोग रो रहे थे और वे मुझे उठाने की कोशिश कर रहे थे. मैं खुद अपने आप से ओम नमः शिवाय ओम नम: शिवाय का जाप करती रही, जो मैं हमेशा करती हूं. मैं बोल रही हूं मैं बस ये देख सकती थी. ”
हार्ट अटैक जैसे सिम्पटम्स लगे थेश्रुतिका ने आगे बताया “उस घटना के दो दिन बाद, ठीक 48 घंटे बाद, मेरा शरीर बहुत कमज़ोर हो गया था, इसलिए अर्जुन ने मुझे सजेशन दिया कि हमें आराम करने के लिए कोई फ़िल्म देखनी चाहिए. मुझे याद है कि मैं और अर्जुन किंग कांग देख रहे थे, और फ़िल्म के साउंड इफ़ेक्ट ने मुझे बेचैन कर दिया, मुझे अचानक बहुत ज़्यादा घबराहट होने लगी, और जब तक मैं अर्जुन को बोल रही हूं, मुझे घबराहट हो रही है तब तक मेरे चेहरे का आधा हिस्सा ऊपर की तरफ खींच रहा है, मेरा लेफ्ट हैंड ऊपर ही नहीं उठ रहा था जो कि हार्ट अटैक के परफेक्ट सिम्पम्स थे.
ये लगभग स्ट्रोक या लकवा जैसा था. यह अचानक हुआ और इसने हम दोनों को डरा दिया थे.” हालांकि अब श्रुतिका पूरी तरह ठीक हैं लेकिन इस एक्सपीरियंस ने उन्हें और उनके परिवार को काफी डरा दिया था.
