Abdu Rozik In Bigg Boss 16 : तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) अब सिर्फ तजाकिस्तान के स्टार नहीं हैं, बल्कि अब भारतवासियों के भी फेवरेट बन गए हैं. 3 फुट के अब्दू की क्यूटनेस पूरे हिंदुस्तानियों के दिल में बस गई है. वह सभी के चहेते बन गए हैं. अब्दू रोजिक इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में दिखाई दे रहे हैं. इस बीच उनका एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इसमें वह वॉशिंग मशीन के अंदर सोते हुए नजर आ रहे हैं.

वॉशिंग मशीन में सोए अब्दू रोजिकअब्दू रोजिक के इंस्टा हैंडल से हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अब्दू रोजिक वॉशिंग मशीन के अंदर सो रहे हैं. वह कहते सुने जा सकते हैं, “हैलो सभी को, क्या आप लोगों ने मेरा घर देखा. यह बहुत अच्छा है. मैं सो रहा हूं.” वीडियो में अब्दू वॉशिंग मशीन को अपना घर बताते हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सभी उनके वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं.

बिग बॉस में अब्दू का स्ट्रॉन्ग ओपिनियनअब्दू रोजिक ‘बिग बॉस 16’ के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह जनता का प्यार है. उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है. अब्दू शुरू में अपनी क्यूटनेस के लिए जाने जा रहे थे, लेकिन अब वह अपना स्ट्रॉन्ग ओपिनियन भी सामने रख रहे हैं. बीते दिनों जब सुंबुल ने उन्हें नॉमिनेट करके प्यार जताया था, तब इस बात पर अब्दू ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. यही नहीं, प्रियंका ने अब्दू को कहा था कि, वह साजिद और शिव के कहे अनुसार चलते हैं. इस पर भी अब्दू ने अपनी राय रखी थी और प्रियंका को मुंह तोड़ जवाब दिया था.

इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में अब्दू ने प्रियंका और सुंबुल को नॉमिनेट किया था. बिग बॉस के घर में अर्चना, सौंदर्या और सुंबुल नॉमिनेट हुई हैं. देखना होगा कि, इस बार किसकी छुट्टी होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: ‘कैमरे के सामने खोलूं तुम्हारी पोल’, अंकित ने प्रियंका को दे डाली धमकी, एक-दूसरे को बताया ‘घटिया’