टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 12वें सीजन के साथ आज रात 9 बजे टीवी पर दस्तक देने वाला है. बीते सीजन की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं. इस बार इस शो में 17 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं. ये सभी कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटी और आम कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा लेने वाले हैं. शो के कॉन्सेप्ट 'विचित्र जोड़ी' की बात करें तो जोड़ियों के तौर पर हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स में 6 जोड़ियां शो में हिस्स लेने वाली हैं. इन सभी कंटेस्टेंट्स को समंदर की खूबसूरती समाए एक ऐसे घर में रखा जाएगा जिसका आकार बीच नुमा है. सभी कंटेस्टेंट्स को इस घर में 100 दिनों के लिए 89 कैमरों के सामने 24x7 रखा जाएगा.
शो के पहले दिन बिग बॉस के पुराने विनर्स - शिल्पा शिंदे और मनवीर गुर्जर नजर आने वाले हैं. साथ ही साथ शो में सुपरस्टार सलमान खान की शानदार एंट्री की पूरी उम्मीदें हैं. मगर क्या आपको मालूम है कि टीवी की एक नामी हस्ती बिग बॉस के प्रेमियर पर ठुमके लगाते दिखाई देने वाली हैं. जी हां वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की 'किन्रर बहू' यानी रुबीना दिलाइक हैं.
शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, श्रीष्टि रोड, नेहा पेंडसे, एस श्रीसंत जैसे कंटेस्टेंट्स सिंगल ही इस शो में एंट्री करने वाले हैं. वहीं अनुप जलोटा और जसलीन मथारू, रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह, सौरभ पटेल और शिव आशीष मिश्रा, दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी, सबा खान और सोमी खान, सुरभी राणा और रोशमी बनिक बिग बॉस के 12वें सीजन में जोड़ियों के तौर पर हिस्सा लेंगे.