नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 में आज वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है. आज के एपिसोड में सलमान खान घरवालों की हफ्तेभर की हरकतों का हिसाब करते हुए नज़र आएंगे.
कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस प्रोमो में सलमान खान प्रियांक शर्मा की क्लास लेते हुए दिख रहे हैं. सलमान खान ने प्रियांक को कटघरे में बुला रखा है.
सलमान ने कहा, ''प्रियांक आप जो भी करते हैं वह सिर्फ और सिर्फ कैमरा के लिए करते हैं.'' प्रियांक ने कहा, ''विकास कहने को मुझे अपना दोस्त बोलता है, लेकिन इस घर में हर कोई जो भी कुछ होता है कैमरा के लिए होता है.''
प्रियांक ने आगे कहा, ''विकास चाहता है कि मैं इसकी हां में हां मिलता रहूं, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता.'' हालांकि विकास गुप्ता ने प्रियांक की बातों को नकारते हुए कहा, ''मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा कि प्रियांक मेरी बातें सुने. अगर यह बात साबित होती है तो मैं अभी घर से बाहर जाने के लिए तैयरा हूं.''
बता दें कि वीकेंड का वार एपिसोड में जबरदस्त धमाका तो देखने को मिलेगा ही. साथ ही हितेन तेजवानी की भी आज घर से छुट्टी हो जाएगी.