महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बिग बॉस-10 कंटेस्टेंट स्वामी ओम पर एक और केस दर्ज
ABP News Bureau | 13 Feb 2017 11:55 AM (IST)

नई दिल्ली: एक महिला ने एक्स 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट स्वामी ओम और सहयोगी के ऊपर कथित तौर पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है. महिला ने इस संबंध में दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में एक मामला भी दर्ज कराया है. पीड़ित महिला की तरफ से दायर रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को स्वामी ओम और उसके सहयोगी संतोष आनंद ने कथित तौर पर उस महिला कपड़े फाड़े. पुलिस ने बताया कि महिला की तरफ से आरोप लगाया है कि स्वामी ओम और उसके सहयोगी ने दिल्ली के आश्रम इलाके में ले जार उसके साथ रेप करने की कोशिश की. इतना ही नहीं स्वामी ओम और उसके सहयोगी की तरफ से सब के सामने उस महिला की छवि खराब करने की भी धमकी दी. बिग बॉस-10 के सबसे विवादास्पद कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम को बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स के ऊपर कथित तौर पर पेशाब फेंकने की वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया था.