नई दिल्ली: मशहूर टीवी सीरियर 'बहू हमारी रजनीकांत' में रोबोट रजनी का किरदार रिधिमा पंडित इन दिनों बैंकॉक में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं. रिधिमा ने पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से ब्रेक लिया है.
रोबोट रजनी का मशहूर किरदार निभाने वाली रिधिमा ने अपने हॉलिडे की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में को शेयर करते हुए रिधिमा ने लिखा है, 'बिग सिटी लाइट्स'.
आपको बता दें कि रिधिमा ने छोटे पर्दे पर 'बहु हमारी रजनीकांत' सीरियल के जरिए ही डेब्यू किया था. यह सीरियल इस साल फरवरी में ऑफएयर हो गया था इसके बाद से ही रिधिमा ब्रेक पर चल रही हैं.