एक्सप्लोरर

जब सास के निधन के तुरंत बाद Archana Puran Singh को शो में हंसने पर किया गया मजबूर, कहा- यह दर्दनाक था

Archana Puran Singh: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उस दर्दनाक पल को याद किया है, जब सास के निधन के बाद भी उन्हें शो में हंसना पड़ा था.

Archana Puran Singh: मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों की जिंदगी जितनी आसान दिखती है, उतनी होती नहीं है. मन में लाख दुख छुपाए, सितारे ऊपर से मुस्कुराते हैं और फैंस का मनोरंजन करते हैं. कई सितारे इस फेज से गुजर चुके हैं और उनमें से एक अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) भी हैं. अर्चना ने कई कॉमेडी शोज को जज किया है, जिनमें से एक कॉमेडी सर्कस (Comedy Circus) भी है, जिसमें वो 10 सालों तक जज रहीं. इन 10 सालों में उन्होंने अपनी हंसी से लोगों का मनोरंजन किया, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वह अंदर से दुखीं थीं और ऊपर से हंसना उनकी मजबूरी थी.

सास के निधन के वक्त शो में हंस रही थीं अर्चना पूरन सिंह

हाल ही में, अर्चना ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में उस पल को साझा किया, जब वह कॉमेडी सर्कस शो को जज कर रही थीं और उनकी सासू मां के निधन के बाद भी उन्हें मुस्कुराते हुए शो को जज करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं अपनी सास के बेहद करीब थी. वह अस्पताल में थीं. जब मैं शो के सेट पर शूटिंग करने के लिए पहुंची, तो आधे रास्ते में ही मुझे पता चला कि, उनका निधन हो गया. मुझे फोन आया था. मैंने इस बारे में उस प्रोडक्शन हाउस को बताया, जहां मैं जा रही थी. प्रोडक्शन हाउस ने मुझसे कहा कि, आप अपने रिएक्शन दीजिए और फिर जाइए. वो रिएक्शंस हंसी थी और मैंने नॉर्मल कमेंट्स किए. मैं अभी भी नहीं भूल सकती कि, मैं हंस रही थी और दिमाग से खाली थी. मैं सिर्फ अपनी सास का चेहरा देखने के बारे में सोच रही थी. यह एक दर्दनाक समय था.”

बेटे के पैर टूटने पर भी अर्चना ने किया था काम

अर्चना सिंह ने साल 1992 में परमीत सेठी (Parmeet Sethi) के साथ शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, जिनके नाम आर्यमान और आयुष्मान है. इसी इंटरव्यू में अर्चना ने उस पल को भी याद किया, जब उनके बेटे का पैर टूट गया था और फिर भी उन्हें शो करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा, "एक मां के रूप में मैं जाहिर तौर पर मुस्कुराना और हंसना नहीं चाहती थी, लेकिन जब प्रतियोगी प्रदर्शन कर रहे थे, तो मुझे हंसना और मुस्कुराना पड़ा। अंदर से मैं रो रही थी, लेकिन मैं इसे अपने चेहरे पर नहीं दिखा सकती थी।" बता दें कि, अर्चना सिंह 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से ब्रेक लेकर जल्द ही 'इंडिया लाफ्टर चैंपियन' (India's Laughter Champion) में को-जज के तौर पर दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें

एक्स-वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ Aamir Khan ने मनाया मां का बर्थडे, देखें VIDEO

'ब्रह्मास्त्र' के लिए खून, पसीना...लीवर-किडनी सब दे दिया- ट्रेलर रिलीज़ से पहले रणबीर का मैसेज वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना की चालाकी उसी पर पड़ेगी भारी, एक गलती पकड़ तुलसी चलेगी नई चाल, खुलेगा सबसे बड़ा राज
नॉयना की चालाकी उसी पर पड़ेगी भारी, एक गलती पकड़ तुलसी चलेगी नई चाल
'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फरमान खान को होगी 10 साल की जेल?
'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा निकली नाबालिग, पति फरमान खान को होगी 10 साल की जेल?
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आखिर क्यों खरीद रहे हैं बड़ी गाड़ी? वजह जान आप भी करेंगे तारीफ
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आखिर क्यों खरीद रहे हैं बड़ी गाड़ी? वजह जान आप भी करेंगे तारीफ
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks in Pakistan: 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की ऐतिहासिक 10 दिवसीय यात्रा के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की ऐतिहासिक 10 दिवसीय यात्रा के बाद धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
Assembly Election 2026 Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
Ghost Murmur: US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
Embed widget