108 किलो की इस एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के नए सीरियल के लिए वजन बढ़ाने से किया इनकार
ABP News Bureau | 30 Mar 2017 08:36 AM (IST)
मुंबई: एक्ट्रेस अंजलि आनंद को आने वाले टेलीविजन सीरियल'ढाई किलो प्रेम' में मेन रोल में देखा जाएगा. उन्होंने इस शो के लिए अपना वजन बढ़ाने से इनकार कर दिया है. इस समय अंजलि का वजन 108 किलो है और इसलिए, उन्होंने और वजन बढ़ाने से मना कर दिया है. टेलीविजन चैनल 'स्टार प्लस' पर दिखाया जाने वाले इस सीरियल से अंजलि छोटे पर्दे पर अपनी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. उन्हें शो के निर्माताओं ने और वजन बढ़ाने के लिए कहा था, जिसके लिए वह राजी नहीं हुईं. अंजलि ने एक बयान में कहा, "मैं अपने जिंदगी में एक्टिव रही हूं. जो ट्रैक और साइकिलिंग से प्यार करता हो, वो इतना वजन बढ़ाए. यह ठीक नहीं है. मैंने इस किरदार के लिए वजन बढ़ाया और अभी में 108 किलो की हूं. ऐसे में और वजन बढ़ाना मेरे लिए स्थिति मुश्किल कर सकता है." अगले महीने तीन अप्रैल से 'स्टार प्लस' पर शुरू होने वाले धारावाहिक 'ढाई किलो प्रेम' की कहानी 'दीपिका' और 'पीयूष' के जीवन पर आधारित है. इसमें 'दीपिका' का किरदार अंजलि और 'पीयूष' का किरदार मेहरजान माजदा निभा रहे हैं. इस शो में अपने किरदार के लिए मेहरजान ने भी 16 किलो वजन बढ़ाया है.