सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार सीजन 3' का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले हो चुका है. तीन महीनो तक चले इस कॉम्पीटिशन में आफताब सिंह को वीनर घोषित कर दिया गया है. आफताब की उम्र महज 12 साल है. इस शानदार जीत के बाद आफताब के घर और फैंस में खूब सेलिब्रेशन का माहौल है.
आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है. शो के फिनाले में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे. इन चारों में आफताब की उम्र सबसे कम है. शो के फर्स्ट रनर अप रहे दिवाकर को भी 5 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई है.
In Pics: कविता कौशिक ने पोस्ट की हॉट योगा करते हुए अपनी तस्वीरें, तेजी से हो रही हैं वायरल
आफताब सलमान खान के प्रशंसक हैं. इस कलाकार की दिली ख्वाहिश है कि वह एक दिन सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाना गाए. आफताब ने मीडिया को बताया, "मुझे फाइनलिस्ट में से एक होने की जरा भी उम्मीद नहीं थी. यह एक सपने के सच होने जैसा है. यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है."
ऐसे है 'कसौटी जिंदगी की- 2' के मिस्टर बजाज, सामने आया करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक
आफताब ने कहा, "यह मुझे अब और अधिक कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि मुझे एक दिन सलमान खान के लिए फिल्मों में काम करने और गाने का मौका मिले." अन्य तीन फाइनलिस्टों में सबसे कम उम्र के आफताब को विजेता की ट्रॉफी और 10 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर मिले. आफताब ने यह जीत अपने पिता को समर्पित की है.
कपिल शर्मा के साथ फिर से काम करने पर सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भगवान जानें
आफताब ने कहा, "मेरे पिता मेरी प्रेरणा हैं. उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है. मैं एक अमीर परिवार से ताल्लुक नहीं रखता. मैंने अपने पिता की मेहनत देखी है. उन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बहुत कुछ किया है. यह मेरी जीत नहीं है, यह उनकी जीत है."
आदित्य नारायण द्वारा होस्ट किए गए कलर्स टीवी के शो 'राइजिंग स्टार' के तीसरे सीजन के जज शंकर महादेवन, नीति मोहन और दिलजीत दोसांझ थे.
पूनम पांडे ने फिर से पोस्ट की बेहद हॉट तस्वीरें, यहां देखिए उनका बोल्ड अवतार
विजेता के खिताब तक नहीं पहुंच पाए दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा और अभिषेक सराफ थोड़े निराश नजर आए. बता दें कि अभिषेक ने इस सफर में अपना इंजीनियरिंग का फाइनल ईयर का पेपर तक छोड़ दिया था. शो के जज नीति मोहन और उदित नारायण ने भी परफॉर्म किया और उनकी गायकी पर ऑडियंस झूमती दिखाई दी.
मौनी रॉय का बदला लुक हो रहा है खूब वायरल, यूजर्स ने कहा- प्लास्टिक सर्जरी ठीक से नहीं हुई
जानकारी के लिए बता दें कि शो के विनर रहे आफताब पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले हैं. उन्होंने किसी प्रोफेशनल स्कूल में जाने की बजाए अपने पिता महेश सिंह से ही संगीत सीखा है. बाद में उन्होंने अपने इस हुनर को कुछ इस तरह तराशा कि आज वह इस मशहूर शो के विनर बने हैं.
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कपिल शर्मा ने शेयर की पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ खास तस्वीर