एक्सप्लोरर

टीवी के 'पुष्पा' बनकर दिखे अभिषेक मलिक, जानें अल्लू अर्जुन जैसा रूप क्यों रखा है एक्टर ने

Abhishek Malik To Play as Neil in Jamai No. 1 Show: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक मलिक शो जमाई नंबर 1 के आने वाले एपिसोड में मां काली के किरदार में नजर आने वाले हैं.

Abhishek Malik To Play as Neil in Jamai No. 1 Show:  टीवी चैनल जी टीवी का मशहूर शो 'जमाई नंबर 1' अब एक जबरदस्त मोड़ लेने वाला है. इस शो में एक्टर अभिषेक मलिक 'नील' का किरदार निभा रहे हैं. आने वाले एपिसोड में नील का नया और चौंकाने वाला अवतार नजर आने वाला है.

दरअसल, वह देवी काली मां का रूप धारण करते दिखेंगे, जो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से प्रेरित है. बता दें कि यह हिंदी टीवी पर पहली बार होगा जब एक पुरुष कलाकार ने देवी का रूप धारण किया.

रिद्धि के लिए काली मां बनेंगे नील

शो की कहानी में रिद्धि (सिमरन कौर) का अपहरण हो जाता है. नील उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होता है. वह इसके लिए देवी काली मां का रूप भी धारण कर लेता है. इस दौरान शो में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और दमदार सीन देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों के लिए एक नया और शानदार अनुभव होगा.

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से प्रेरित लुक को अपनाने के लिए अभिषेक मलिक का मेकओवर काफी मेहनत भरा रहा. इस लुक को तैयार करने के लिए हर दिन करीब दो घंटे लगते थे. इस दौरान पूरे शरीर पर खास पेंट किया जाता था. आंखों का डार्क मेकअप, भारी और सुंदर ज्वेलरी, साथ ही पारंपरिक तरीके से साड़ी पहनाई जाती थी. इस दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण चीज थी इस भारी-भरकम कपड़ों और लुक के साथ जबरदस्त एक्शन सीन करना. इस सीन को अभिनेता ने जोश, भक्ति और ड्रामा के साथ बेहतरीन तरीके से किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

अभिषेक ने साझा की अपनी खुशी 

अभिषेक मलिक ने इस खास ट्रैक को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सच कहूं तो जब मुझे पहली बार पता चला कि मैं देवी काली मां का रोल करने वाला हूं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया. यह लुक अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' वाले अवतार से प्रेरित है, जो बहुत दमदार, गहरा और शक्ति से भरा हुआ है. जब लुक टेस्ट हुआ, तो सभी को यह रूप बहुत पसंद आया. सेट पर हर किसी ने तारीफ की, और यहां तक कि प्रोड्यूसर ने फोन करके कहा, 'ये लुक जैसे तुम्हारे लिए ही बना है. यह बात मेरे लिए बहुत मायने रखती है.

अभिषेक ने कहा, 'यह ट्रैक टीवी पर अब तक दिखाई गई चीजों से बिल्कुल अलग है. इसमें तेज रफ्तार एक्शन, दमदार सीन और फिल्मों जैसा ग्रैंड फील है. इस लुक को अपनाना आसान नहीं था. हर दिन करीब दो घंटे का मेकअप, शरीर पर पेंट, भारी साड़ी और भारी ज्वेलरी पहननी पड़ती थी. इस लुक में एक्शन सीन करना बहुत थकाने वाला था, लेकिन साथ ही बहुत ताकतवर और खास अनुभव भी रहा.

अब तक का सबसे क्रिएटिव रोल

उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल लेकिन सबसे रचनात्मक सीन है जो मैंने अब तक किया है. ऐसा लुक आज तक हिंदी टीवी पर नहीं दिखा है. 'जमाई नंबर 1' हमेशा कुछ अलग और हटकर दिखाने की कोशिश करता है, और यह ट्रैक उसी का एक बेहतरीन उदाहरण है. इस खास सीन की शूटिंग दो दिन से ज्यादा चली, और हर बार मेकअप और बॉडी पेंट को लगाना और हटाना अपने आप में एक बड़ा काम था. 

अभिनेता ने कहा, "हमने इस सीन में जो मेहनत, भावना और ऊर्जा डाली है, बस उम्मीद है कि दर्शक उसे महसूस कर पाएं.

आने वाले एपिसोड में नील, देवी काली मां के रूप में, रिद्धि को लेकर कोर्टरूम में पहुंचता है, ठीक उस समय जब जज उसे उम्रकैद की सजा सुनाने वाले होते हैं. अब सवाल ये है कि क्या नील खुद को पुलिस के हवाले कर देगा या फिर रिद्धि नील को झूठे आरोपों से बचाने के लिए कोई रास्ता निकालेगी? 'जमाई नंबर 1' हर दिन रात 10 बजकर 45 मिनट पर जी टीवी चैनल पर प्रसारित होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
अब कांग्रेस में एंट्री मारेंगे प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
सिडनी में बाप-बेटे ने मिलकर किया आतंकी हमला, अब तक 16 की मौत, जानें चश्मदीद ने क्या बताया
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
सर्दियों में घर बैठे बनाएं चाय के साथी स्नैक्स हरे चने के पकौड़े, बड़ी आसान है इसकी रेसिपी
Year Ender 2025: इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
Embed widget