बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर उसके बाद तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' में उनके साथ अभिनय करती हुई दिखाई दी थीं. हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बिना म्जूज़िक के डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो तारा सुतारिया ने शूटिंग के सेट से शेयर किया है.
एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी खूब जानी जाती हैं और अक्सर वो मुंबई की सड़को पर अलग ही अंदाज में स्पॉट भी की जाती हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से तारा सुतारिया अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं और उनके लिए अपनी फोटो और वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं. कुछ ही घंटो पहले तारा सुतारिया ने एक वीडियो शूटिंग के बीच सेट से शेयर किया है. जिसमें वो झूमकर-झूमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. हमेशा की तरह फैन्स उनके वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
वीडियो को शेयर करने के साथ तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप सेट पर ही सुधार करने लग जाते हैं.' वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि तारा सुतारिया शूटिंग के सेट पर डांस कर रही हैं और डायरेक्टर उनके अंदाज को शूट कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन 2', 'तड़प' और 'हीरोपंती 2' में जल्द ही नज़र आएंगी.
