Thug Life Box Office Collection Day 9: मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और कमल हासन स्टारर 'ठग लाइफ' को सिनेमाघरों में बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज़ किया गया था. हालांकि फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई. इसी के साथ अच्छी शुरुआत करने के बावजूद ये दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. इसके बाद फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार नहीं बढ़ा पाई और हर दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं 'ठग लाइफ' ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?

'ठग लाइफ' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? 'ठग लाइफ' को काफी जोरो-शोरो के साथ रिलीज किया गया था लेकिन ये बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद बेदम साबित हुई है. फिल्म की स्टार पावर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई है. इसकी वजह इसकी कमजोर कहानी बताई जा रही है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ने मेकर्स को भी रूला दिया है. हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और ये आधा बजट तो दूर 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. इसी के साथ कमल हासन की इस फिल्म पर सुपरफ्लॉप का ठप्पा लग गया है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • 'ठग लाइफ' की 8 दिनों की कमाई 44 करोड़ रुपये रही थी.
  • वहीं इसने 9वें दिन इसने 57 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'ठग लाइफ' की 9 दिनों की कुल कमाई अब 44.57 करोड़ रुपये हो गई है.

'ठग लाइफ' का हुआ बंटाधार'ठग लाइफ' का बॉक्स ऑफिस पर मीटर डाउन हो चुका है. फिल्म रिलीज के महज 9 दिनों में ही लाखों में सिमट गई है. अब देखने वाली बात होगी की दूसरे वीकेंड पर इसकी परफॉर्मेंस कैसी रहती है. फिलहाल तो इसका सिनेमाघरों से पूरी तरह पत्ता साफ होता हुआ नजर आ रहा है.  

ये भी पढ़ें:-'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे बाल-बाल बचे, हो सकते थे हादसे का शिकार, शेयर किया डरावन वीडियो