L2 Empuraan Box Office Day 7: 'एल2 एम्पुरान' की अब घटने लगी कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, कैसे बनेगी 100 करोड़ी फिल्म
L2 Empuraan Box Office Day 7: मोहनलाल की 'एल2 एम्पुरान' की कमाई में छठे दिन से काफी गिरावट देखी जा रही है. रिलीज के 7वें दिन भी इस फिल्म ने सिंगल डिजीट में कमाई की है.

L2 Empuraan Box Office Day 7: मोहनलाल की 'एल2 एम्पुरान' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ये फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरोंं में पहुंची थी और इसकी ओपनिंग काफी शानदार रही और इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. इसके बाद वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की.हालांकि, इसके बाद इस फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा. जिसके चलते इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ा है. चलिए यहां जानते हैं 'एल2 एम्पुरान' ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
'एल2 एम्पुरान' ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
'एल2 एम्पुरान' में मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म 2019 की हिट फिल्म लूसीफर का सीक्वल हैं. इसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है और उन्होंने फिल्म में अहम रोल भी प्ले किया है. 'एल2 एम्पुरान' काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी शुरुआत काफी दमदार रही. इसके बाद भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी लेकिन सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो
- 'एल2 एम्पुरान' ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ से खाता खोला था.
- दूसरे दिन फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
- तीसरे दिन 'एल2 एम्पुरान' की कमाई 13.25 करोड़ रुपये रही.
- चौथे दिन फिल्म की कलेक्शन 13.65 करोड़ रुपये रहा.
- पांचवें दिन 'एल2 एम्पुरान' ने 11.15 करोड़ रुपये कमाए.
- छठे दिन फिल्म ने 8.55 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं अब फिल्म की रिलीज के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'एल2 एम्पुरान' ने रिलीज के 7वें दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ 'एल2 एम्पुरान' की सात दिनों की कुल कमाई अब 84.40 करोड़ रुपये हो गई है.
'एल2 एम्पुरान' रिलीज के 7 दिन बाद भी नहीं बन पाई 100 करोड़ी
'एल2 एम्पुरान' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म अभी भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. फिल्म की शुरुआत तो अच्छी रही थी लेकिन उसके बाद विवादों में फंसने के कारण इसके कलेक्शन पर असर पड़ा है. अब तो ये सिंगल डिजीट में सिमट गई है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है की दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
'एल2 एम्पुरान' स्टार कास्ट
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा, 'एल2 एम्पुरान' में मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, एंड्रिया तिवादर, जेरोम फ्लिन, एरिक एबौनी, सुकांत गोयल, निखत खान, कार्तिकेय देव, फाजिल और सूरज वेंजारामूडु सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























