Kuberaa Box Office Collection Day 1: धनुष की ‘कुबेर’ की अच्छी हुई शुरुआत लेकिन नहीं तोड़ पाई 'रेयान' का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Kuberaa Box Office Collection: धनुष की ‘कुबेर’ बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग नहीं कर पाई लेकिन फिर भी इसने अच्छी शुरुआत की है. वहीं वीकेंड पर फिल्म के छप्परफाड़ कमाई करने की उम्मीद है.

Kuberaa Box Office Collection Day 1: धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कुबेर’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फाइनली इस शुक्रवार यानी 20 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को काफी हद तक पॉजिटिव रिव्यू मिला है. इसके बावजूद, फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘कुबेर’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘कुबेर’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
धनुष स्टारर क्राइम ड्रामा ‘कुबेर’ का रिलीज से पहले ही काफी हाईप बन चुका था. फिल्म में स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग और कहानी की खूब तारीफ हो रही है. इसी के साथ रिलीज के पहले दिन इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. ‘कुबेर’ को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इसने अच्छी शुरुआत की है. हालांकि इसकी कमाई धनुष की पिछली थिएट्रिकल रिलीज़ रेयान से कम है, जिसने पहले दिन 15.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
- सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के पहले दिन भारत मे 13 करोड़ की कमाई की है.
- हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है
वीकेंड में अच्छी कमाई कर सकती है ‘कुबेर’
‘कुबेर’ ने पहले दिन बपर शुरुआत नहीं की है लेकिन फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, हिंदी पट्टी में इसे आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' से कड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता तय होगी. अगर लोगों का रिस्पॉन्स पॉजिटिव रहा तो कुबेर अपने पहले वीकेंड के अंत तक 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.
अमिगोस क्रिएशन्स के तहत सुनील नारंग और पुष्कर राममोहन राव द्वारा निर्मित, 'कुबेर' में धनुष एक भिखारी की भूमिका में हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफ की है. ‘कुबेर’ में धनुष के अलावा नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, दिलीप ताहिल और जिम सर्भ ने भी अहम रोल प्ले किया है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























