सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता जी' और 'जेठालाल' की प्यारी नोक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. शो में हमेशा हैप्पी दिखने वाली मुनमुन असल जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना कर चुकी हैं. सूत्रों के अनुसार साल 2008 में अरमान कोहली से उनकी मुलाकात हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. बताया जाता है कि मुनमुन और अरमान के बीच उसी साल वेलेंटाइन डे के दिन किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में अरमान ने मुनमुन पर हाथ उठाया और उन्हें काफी मारा. मुनमुन ने अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी. आज मुनमुन दत्ता टीवी का एक जाना-माना नाम है. मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
पश्चिम बंगाल में जन्मी मुनमुन ने पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद वो मुंबई आ गई. हालांकि उनका इरादा एक्ट्रेस बनने का नहीं था. मुनमुन डॉक्टर बनना चाहती थीं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. साल 2004 में मुनमुन ने टीवी सीरियल 'हम सब बाराती' से अपने करियर की शुरुआत की. वैसे कम ही लोगों को पता है कि अपने पहले शो में भी वो दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. खबरों की मानें तो दिलीप ने ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए मुनमुन का नाम मेकर्स को सुझाया था.
सुपरहिट टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 12 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. वहीं इस शो के सभी किरदार भी घर-घर में पहचाने जाते हैं. हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अपने 3 हजार एपिसोड पूरे किए हैं. वहीं इस शो में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इस शो के साथ शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं.वहीं टीवी सीरियल के अलावा मुनमुन दत्ता साल 2005 में फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' में कमल हासन के साथ भी काम कर चुकी हैं. उससे पहले मुनमुन कई बड़े ब्रॉन्ड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थीं.
