बॉलीवुड एक्टर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी आने वाली फिल्म ‘शाबाश मिठू’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर दो फोटो शेयर की हैं जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं. तापसी पन्नू अब क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ये फिल्म फिल्म टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित बायोपिक है.

तापसी ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. तापसी की इस नई फिल्म का नाम 'शाबाश मिठू' है. हाल ही में तापसी ने सोशल मीडिया पर अपने लुक को शेयर किया है. आपको बता दें, फिल्म 'शाबाश मिठू' वुमन वनडे और टेस्ट इंडियन क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है. फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं और ये फिल्म इस साल ही रिलीज होगी. तापसी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की फोटो में रात में नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘वन वीक डाउन’ तापसी ने दोनों हाथों में दस्ताने पहने हुए और सफेद टी-शर्ट कैरी किया हुआ है. दूसरी फोटो में एक्ट्रेस एक ऑफ साइड शॉट की प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं और कैप्शन में लिखा, ‘7 दिन डाउन, 7 टू गो. कार्य प्रगति पर है.’