Taapsee Pannu On Spat With Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'दोबारा' (Dobaaraa) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसके फिल्म के प्रमोशन के चलते एक्ट्रेस कई इवेंट पर पहुंच रही हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान हाल ही में तापसी (Taapsee Pannu) और पैपराजी के बीच झगड़ा भी हो गया था, जो कि सुर्खियों में छाया रहा है. अब पैपराजी संग इस झगड़े को लेकर तापसी पन्नू का रिएक्शन सामने आया है. बता दें कि तापसी की फिल्म 'दोबारा' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.
पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान तापसी और पैपराजी के बीच बहस हो गई थी, जिस पर अब तापसी ने अपनी सफाई दी है. अब इस पर अपनी सफाई देते हुए तापसी ने कहा कि मेरे पेरेंट्स ने भी मुझे कभी इस टोन में नहीं डांटा है. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता मैं कैसे आपको ये बताऊं. मुझे एक शेड्यूल दिया गया था, मैं उसे फॉलो कर रही थी. मैं क्यों किसी से उस तरह की बात सुनूं, जैसे मैंने कोई क्राइम किया हो.
'हम बेवकूफ नहीं हैं'
तापसी ने आगे यह भी कहा कि हम बेवकूफ नहीं हैं. हम इतने जाहिल नहीं हैं कि बिना किसी बात पर अपना टेंपर लूज करें. उन्होंने यह भी कहा कि मैं नहीं मानती कि मैंने कभी किसी की बेइज्जती की होगी. मैं शांत थी, स्माइल कर रही थी, जबकि वो शख्स मुझे बिल्कुल इज्जत नहीं दे रहा था. जबकि वो शख्स मेरे सामने खड़ा होकर मुंह बनाते हुए गंदे तरीके से बात कर रहा था. मैं कोई जवाब नहीं देना चाहती थी. मैंने हाथ जोड़े और मान लिया जो भी उसने कहा.
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की झोली में इनदिनों बैक टू बैक कई फिल्में हैं. फिलहाल एक्ट्रेस दोबारा के प्रमोशन में लगी हुई हैं, लेकिन इसके अलावा तापसी जन गण मन, एलियन, ब्लर और वो लड़की है कहां जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं
पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान Rekha के साथ हीरो ने कर दिया था कुछ ऐसा, रोने लगीं थीं एक्ट्रेस!
