बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी फिल्मों और जुदा अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है. अनेकों फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. अब एक्ट्रेस ने अपने पुरने दिनों को याद करते हुए कुछ बातें शेयर की है.

जैसा कि सभी जानते हैं, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपने आइटम नंबर के लिए भी मशहूर रह चुकी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है. हालांकि, शुरूआत में इसे लेकर उन्हें अपने खिलाफ लोगों की कई बातें भी सुनने मिली हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि, उनके आइटम नंबर करने को लेकर लोगों की सोच पहले बहुत अलग थी. लोग ऐसे गानों को एक बड़े कलाकार के लिए अच्छा नहीं मानते थे.

उन्होंने कहा, 'पहले कोई लीड एक्टर अगर फिल्मों में आइटम नंबर करे तो उसे काफी अजीब निगाहों से देखा जाता था. लोग उसके फैसले पर सवाल करते थे. हालांकि उन्हें आइटम नंबर करने पर खुद पर गर्व है. वह कहती हैं, 'जब मैंने आइटम नंबर किए तो मेरे पास दो मैनेजर थे, जिन्होंने मुझे छोड़ दिया क्योंकि वह उस समय सोचने लगे थे कि 'मैं पागल हूं कि मैं एक आइटम सॉन्ग करने के लिए हां कह रही हूं, और आप मुझे एक पूरी फिल्म में लेने की कोशिश कर रहे थे'. उनके मुताबिक, उन्होंने कहा कि 'उन दिनों अगर कोई एक्टर आपने अपने मैनेजर को बताए बिना फैसला ले लेता था वह उनको काफी बुरा लगता था.' 

कई आइटम नंबर कर चुकी हैं सुष्मितासुष्मिता सेन ने अपने फिल्म करियर में कई आइटम नंबरों में काम किया है. जो बहुत पसंद भी किए हैं. इसमें मैं कुड़ी अंजनी हूं (ज़ोर), महबूब मेरे (फिजा), दिलबर दिलबर (सिर्फ तुम), शकलाका बेबी (नायक) और शकीरा (नॉ प्रॉब्लम). यह सभी गाने आज भी सुने जाते हैं और बहुत हिट हैं.

यह भी पढ़ें- कृष्णा अभिषेक ने बताया सोनी टीवी और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता, बोले- ‘वो दिन दूर नहीं जब सोनी के लोगो दिखेंगीं शिल्पा’

कृष्णा अभिषेक ने बताया सोनी टीवी और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता, बोले- ‘वो दिन दूर नहीं जब सोनी के लोगो दिखेंगीं शिल्पा’