Thug Life X Review: मणिरत्नम द्वारा निर्देशित कमल हासन की मचअवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ आखिरकार सिनेमाघरों में गुरुवार यानी आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस मूवी के थिएटर में दस्तक देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब जब ये बड़े पर्दे पर आ गई है तो इसे देखने के लिए लोग भी सिनेमाघरों में उमड़ पड़े हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर ‘ठग लाइफ’ के रिव्यू की बाढ़ आ गई है. चलिए जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है?

ठग लाइफ लोगों को कैसी लगी? ‘ठग लाइफ’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय देनी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. जहां कुछ लोगों को कमल हासन स्टारर ये फिल्म जबरदस्त लगी है तो कुछ ने इसे निराशाजनक बताया है. एक यूजर ने लिखा इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार ठग लाइफ, इसमें कोई संदेह नहीं है कि ठग लाइफ इस वीकेंड साउथ इंड़िया में फिल्म देखने वालों की पहली पसंद होगी. क्योंकि पवन कल्याण की हरी हरा वीरा मल्लू की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. इसलिए फिल्म के टॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की पूरी संभावना है.

 

वहीं एक और ने लिखा, “ठग लाइफ का पहला रिव्यू, ब्लॉकबस्टर, हमेशा की तरह मणिरत्नम की नरेशन CCV जैसी है. प्री क्लाइमेक्स में सिम यू और कमल के बीच बातचीत अच्छी थी. त्रिशा का किरदार अलग और साहसिक प्रयास है.. आखिरकार थलाइवन ARR बीजीएम, कॉलीवुड ट्वीट रेटिंग- 7.5/10”

 

कई लोग ठग लाइफ से हुए निराश

मणिरत्नम की मेकिंग अभी भी क्लासी है, और रहमान का म्यूजिक दमदार है. कमल, एसटीआर, अभिरामी, त्रिशा, जोजू और अन्य की परफॉर्मेंस टॉप लेवल पर है. लेकिन स्टोरी प्रीडिक्टेबल और फ्लैट स्क्रीनप्ले है. पूरे समय कोई आकर्षक क्षण नहीं. बहुत उम्मीदें… पूरी निराशा, ठग लाइफ.

 

 

ठग लाइफ के बारे मेंठग लाइफ मणि रत्नम द्वारा निर्देशित और कमल हासन द्वारा निर्मित एक गैंगस्टर ड्रामा है. ठग लाइफ में एआर रहमान का संगीत है, और इसमें कमल हासन, सिंबु और तृषा कृष्णन के अलावा ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजो जॉर्ज, अबिरामी, अशोक सेलवन, नासर, अली फजल, महेश मांजरेकर, रोहित सराफ और कई अन्य ने अहम रोल प्ले किया है. ठग लाइफ अगस्त 2025 में नेटफ्लिक्स पर आएगी. 

ये भी पढ़ें:-अपने पिया रॉकी जायसवाल के नाम की मेहंदी हाथों में रचाकर खूब खुश दिखीं हिना खान, तस्वीरों में फ्लॉन्ट करती दिखीं डिजाइन