एक्सप्लोरर

Thug Life: कर्नाटक में 'ठग लाइफ' नहीं होगी रिलीज, जानें- कमल हासन की फिल्म को कितने करोड़ का होगा नुकसान

Thug Life: कन्नड़ भाषा को लेकर हुए विवाद के बीच कमल हासन ने कर्नाटक में फिल्म को रिलीज ना करने का फैसला किया है. इसके चलते मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हो सकता है.

Thug Life: पिछले महीने कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कन्नड़ भाषा पर कमेंट किया था कि कन्नड़ का जन्म तमिल भाषा से हुआ है. उनकी ये टिप्पणी कर्नाटक के लोगों को पसंद नहीं आई और कई संगठनों और नेताओं ने अभिनेता के कमेंट पर नाराजगी जताई. जिसेक बाद से उनकी फिल्म ठग लाइफ का कर्नाटक में विरोध हो रहा है. वहीं एक्टर से मामले को लेकर माफी मागंने की मांग की जा रही है. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भी मंगलवार को अभिनेता को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर वे फिल्म की कर्नाटक में रिलीज चाहते हैं तो उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी.

हालांकि इस पूरे विवाद के बीच कमल हासन ने मंगलवार को कहा कि उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ फिलहाल कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी. ऐसे में अगर ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं होती तो फिल्म को कितना नुकसान होगा चलिए यहां जानते हैं.

कमल हासन ने फिल्म को कर्नाटक में रिलीज ना करने का लिया फैसला
दिग्गज तमिल स्टार कमल हासन ने अपनी बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय गैंगस्टर ड्रामा, ठग लाइफ को 5 जून को कर्नाटक में रिलीज़ न करने का कड़ा फैसला लिया. कन्नड़ फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) को लिखे एक पत्र में, कमल ने कन्नड़ की उत्पत्ति पर अपने विवादास्पद बयान के लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि माफ़ी मिस्टेक के लिए है, मिस अंडरस्टैंडिंग्स के लिए नहीं.

कर्नाटक में रिलीज ना होने से ठग लाइफ को कितना होगा नुकसान
वहीं ठग लाइफ़ के कर्नाटक में रिलीज़ न होने से, कमल हासन और मणिरत्नम सहित फिल्म के निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ेगा. ट्रेड एनालिस्ट के अनुमान के अनुसार कर्नाटक में रिलीज ना होने से ठग लाइफ को 12 से 15 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. इस बीच, सोशल मीडिया पर आई स्टैंड विद कमल हासन” हैशटैग की बाढ़ आ गई है, जिसमें फैंस और फ़िल्म लवर्स अभिनेता को अपना सपोर्ट दे रहे हैं. इस वीकेंड फ़िल्म के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

ठग लाइफ स्टार कास्ट
ठग लाइफ़ का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, और इसमें सिम्बू, त्रिशा, अभिरामी, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सान्या मल्होत्रा, जोजू जॉर्ज, अली फ़ज़ल और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ए.आर. रहमान इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर है.

ये भी पढ़ें-आंखें हुई नम, सिर पर डाला पानी, IPL में आरसीबी की जीत पर इमोशनल हुए अल्लू अर्जुन के बेटे, बोले- 'मैं विराट की वजह से क्रिकेट में आया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
First Sport On Moon: चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
Embed widget