Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में किसकी झोली में आई कितनी फीस, जान लीजिए पूरी लिस्ट
Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है आइए आपको पूरी डिटेल बताते हैं.

Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कमल हासन की ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस तमिल गैंगस्टर ड्रामा को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है. फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर रही है. ये बड़े बजट की फिल्म है जिसके लिए कलाकारों ने भी मोटी रकम ली है. आइए आपको ठग लाइफ की स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ठग लाइफ 300 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. इस फिल्म पर कमल हासन और मणिरत्नम ने पानी की तरह पैसा बहाया है. स्टार्स की फीस में भी काफी इजाफा हुआ है.
स्टारकास्ट ने ली इतनी फीस
ठग लाइफ में कमल हासन और तृषा कृष्णन के साथ जोजू जॉर्ज, सिंबू, अशोक सेल्वन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में तृषा कृष्ण इंद्राणी के किरदार नें नजर आएंगी. उन्होंने फिल्म के लिए 12 करोड़ चार्ज किए हैं. जो उनकी पिछली फिल्म गुड बैड अगली से कई ज्यादा है. गुड बैड अगली के लिए उन्हें 4 करोड़ मिले थे. सिलंबरासन टीआर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. उन्हें फिल्म के लिए 40 करोड़ मिले हैं. अशोक सेल्वन और जोजू जॉर्ज को 1-1 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं अभिरामी को 50 लाख रुपये मिले हैं.
कमल हासन और मणिरत्नम फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स भी हैं तो उन्होंने फीस नहीं ली है. वो प्रॉफिट का शेयर लेने वाले हैं. ये इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है.
बता दें ठग लाइफ इन दिनों विवादों का हिस्सा बनी हुई है. दरअसल फिल्म के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने एक इवेंट में कह दिया था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है. जिसके बाद से बवाल हो गया है. कर्नाटक में फिल्म के रिलीज को लेकर बवाल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Thug Life Controversy: कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























