साउथ की ये 3 फिल्में मचाएंगी तहलका, सबसे बड़े डायरेक्टर ने जताया भरोसा, Pushpa 2 और Chhaava के रिकॉर्ड होंगे चकनाचूर
RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने हाल में ही एक इवेंट के दौरान साउथ की उन तीन फिल्मों के नाम बताए हैं जिनका उन्हें बेसब्री से इंतजार है. यहां जानिए तीनों फिल्मों के नाम.

SS Rajamouli: भारत के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक एसएस राजामौली को पहली बार बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों से देश के बाहर भी पहचाना जाने लगा. इसके बाद आई साल 2022 की आरआरआर ने तो बवाल ही काट दिया. इसके गाने नाटू नाटू के लिए तो फिल्म को एक ऑस्कर भी मिल गया.
बात यहीं नहीं थमी उनकी फिल्म ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि कई दूसरे देशों में कमाल की कमाई भी की. जापान में तो इस फिल्म ने कोई मोई के मुताबिक, 136 करोड़ रुपये की कमाई की और वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी बन गई.
अब इस फिल्म की बिहाइंड द सीन्स डॉक्युमेंट्री 'आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड' जापान में रिलीज हो रही है. इस सिलसिले में उन्होंने हाल ही में जापान का दौरा भी किया है. अब एसएस राजामौली ने उन अपकमिंग फिल्मों का नाम लिया है जिनका उन्हें इंतजार है.
एसएस राजामौली को है इन तीन फिल्मों का इंतजार
प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान जब राजामौली से पूछा गया कि वो किन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब में 3 फिल्मों का नाम लिया. पहली प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन, दूसरी एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट जिसमें प्रभास लीड में हैं. और तीसरी फिल्म रामचरण की पेड्डी जिसे बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं.
बता दें कि ड्रैगन और पेड्डी की शूटिंग शुरू हो चुकी है जबकि प्रभास वाली स्पिरिट अभी फ्लोर पर नहीं आई है. ये तीनों ही फिल्में इंडियन सिनेमा की मच अवेटेड फिल्मों में से हैं.
View this post on Instagram
तीनों करेंगी धाकड़ कमाई
हाल के दिनों में सालार, केजीएफ और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों की कमाई ने साबित कर दिया है कि वर्ल्डवाइड और इंडिया दोनों जगह साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं. रामचरण, प्रभास और जूनियर एनटीआर तीनों ही पैन इंडिया स्टार भी बन चुके हैं, तो जाहिर है इन फिल्मों से भी पुष्पा 2 जैसी कमाई की उम्मीद है.
राजामौली का वर्कफ्रंट
राजामौली अब महेश बाबू के साथ अपनी आगामी फिल्म एसएसएमबी 29 पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जा चुका है. इस फिल्म से सालों बाद प्रियंका चोपड़ा किसी भारतीय फिल्म में कमबैक कर रही हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में अहम किरदार में हैं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























