एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collection Day 25: 'गुंटूर कारम' और 'हनु मान' ने बिगाड़ा 'सालार' का खेल, बॉक्स ऑफिस पर लाखों में सिमटी प्रभास की फिल्म की कमाई, जानें- 25वें दिन का कलेक्शन

Salaar BO Collection: प्रभास की फिल्म 'सालार' का अब पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. इस फिल्म को 'गुंटूर कारम' और 'हनु मान' से मुकाबला करना पड़ रहा है और इसके चलते 'सालार' की कमाई लाखों में सिमट गई है.

Salaar Box Office Collection Day 25: प्रभास स्टारर ब्लॉकबस्टर 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया. इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इसी के साथ 'सालार' का कारोबार भी काफी शानदार रहा. हालांकि अब प्रभास की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कईं लेटेस्ट पोंगल रिलीज से जबरदस्त टक्कर मिल रही है और इसके चलते 'सालार' की कमाई भी काफी भी घट गई है. चलिए यहां जानते हैं 'सालार' ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को कितने नोट छापे हैं? 

'सालार' ने रिलीज के 25वें दिन कितनी की कमाई?
प्रभास की 'सालार' को रिलीज हुए अब एक महीना होने वाला है. इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया. 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग करने वाली 'सालार' ने साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. हालांकि अब 'सालार' को महेश बाबू की लेटेस्ट रिलीज फिल्म गुंटूर कारम से लेकर तेजा सज्जा की 'हनुमान' और कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिस्मसट से मुकाबला करना पड़ रहा है. ये लेटेस्ट रिलीज फिल्में 'सालार' पर काफी भारी पड़ रही है और ऐसे में प्रभास की फिल्म की कमाई भी काफी घटती जा रही है.

'सालार' की हफ्तेवाइज कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 308 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 70.1 करोड़ रुपये रही और तीसरे हफ्ते में 'सालार' ने 23.7 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में हैं और इस फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 0.5 करोड़ रुपये, चौथे शनिवार को 0.65 करोड़ रुपये और चौथे रविवार को 0.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' ने रिलीज के चौथे मंडे यानी 25वें दिन महज 55 लाख का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ 'सालार' की 25 दिनों की कुल कमाई अब 404.45 करोड़ रुपये हो गई है.

'हनु मान 'और 'गुंटूर कारम' ने बिगाड़ा 'सालार' का खेल
'सालार' ने अपनी रिलीज के तीन हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया लेकिन रिलीज के चौथे हफ्ते में इस फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनु मान' ने दस्तक दी. इन दोनों फिल्मों ने आते ही 'सालार' का बॉक्स ऑफिस पर खेल बिगाड़ दिया. जहां 'गुंटूर कारम' रिलीज के चार दिनों में 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है तो वहीं 'हनु मान' ने भी चार दिनों में 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इन दिनों फिल्मों का क्रेज देखते ही बन रहा है. ऐसे में 'सालार' की कमाई लाखों में सिमट चुकी है. अब देखने वाली बात है कि प्रभास की फिल्म इन लेटेस्ट रिलीज फिल्मों के आगे कितना टिक पाती है.

बता दे कि 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू रेड्डी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल निभाया है.

ये भी पढ़ें: Guntur Kaarm Box Office Collection Day 4: 'हनुमान' से लेकर 'मैरी किसमस' तक पर भारी पड़ी ‘गुंटूर कारम’, मंडे टेस्ट में महेश बाबू की फिल्म ने किया टॉप, जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलापति विजय की 'जन नायकन' लीक विवाद पर सेंसर बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, सभी दावे किए खारिज
थलापति विजय की 'जन नायकन' लीक विवाद पर सेंसर बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, सभी दावे किए खारिज
दीपिका पादुकोण को राका के लिए अल्लू अर्जुन से मिली 7 गुना कम फीस?शॉकिंग गैप देख मचा हंगामा
दीपिका पादुकोण को राका के लिए अल्लू अर्जुन से मिली 7 गुना कम फीस?शॉकिंग गैप देख मचा हंगामा
Dacoit Box Office Day 2 Live: 'धुरंधर 2' के कहर के बीच 'डकैत' का कमाल, दूसरे दिन साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन 6 करोड़ के पार
'धुरंधर 2' के कहर के बीच 'डकैत' का कमाल, दूसरे दिन साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन 6 करोड़ के पार
हॉलीवुड को टक्कर देगा राम चरण की 'पेड्डी' का लुक? BTS तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान, बढ़ी एक्साइटमेंट
हॉलीवुड को टक्कर देगा राम चरण की 'पेड्डी' का लुक? BTS तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान, बढ़ी एक्साइटमेंट

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget