रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरेकोंडा संग मनाया बर्थडे! फिर तस्वीरों ने चीख-चीखकर खोल दी पोल
Rashmika Mandanna Birthday: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में समुंदर किनारे से अपनी फोटोज पोस्ट की थीं. अब विजय देवरेकोंडा की हालिया फोटोज देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्टर रश्मिका के साथ वेकेशन पर हैं.

Rashmika Mandanna Birthday Celebration: साउथ हसीना रश्मिका मंदाना नेह हाल ही में अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने ओमान से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की थीं. फोटोज में एक्ट्रेस समुंदर किनारे एंजॉय करती नजर आई थीं. वहीं अब रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं. इन्हें देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने विजय ते साथ ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है.
विजय देवरेकोंडा ने संडे को अपने इंस्टाग्राम पर समुंदर किनारे से वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में वे ऑफ व्हाइट शर्ट-पैंट में समुंदर की रेत पर टहलते नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में विजय घोड़े की सवारी करते और तीसरी फोटो में नीले रंग की छतरियों के नीचे आराम करते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
रश्मिका ने विजय संग मनाया बर्थडे?
इससे पहले रश्मिका मंदाना ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की थीं, फैंस को उनका बैकग्राउंड विजय देवरेकोंडा की तस्वीरों से मिलता-जुलता लग रहा है. ऐसे में फैंस दावा कर रहे हैं कि रश्मिका ने विजय के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. एक फैन ने लिखा- 'वही समुंदर, वही जगह. किसी के साथ बर्थडे पार्टी चल रही है.'
View this post on Instagram
'वो रश्मिका के जन्मदिन के जश्न में है'
दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'कुर्सी का डिजाइन देखिए. वो रश्मिका के जन्मदिन के जश्न में है.' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- 'रश्मिका बर्थडे सेलिब्रेशन. बेस्ट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा. भगवान आप पर कृपा बनाए रखे.'



ये भी पढ़ें: गुलाब के फूलों वाली स्ट्रैपी ड्रेस में पलक तिवारी का ग्लैमरस अवतार, कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर कहा- 'सॉरी'
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























