एक्सप्लोरर

तेलंगाना CM और अकबरुद्दीन ओवैसी के दावों पर अल्लू अर्जुन बोले- 'मेरा चरित्र हनन किया जा रहा'

Allu Arjun on Pushpa 2 stampede row: पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन ने पहली बार खुलकर बोला है. उन्होंने कहा है कि उनको लेकर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं

Allu Arjun: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. मृतक का 8 साल का बेटा श्री तेज घायल हो गया था, जिसे आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा. इस मामले में अब अल्लू अर्जुन चुप्पी तोड़ी है.

बता दें कि इस भगदड़ मामले का मुद्दा तेलंगाना विधानसभा में जोरों शोरो से उठाया गया. AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा के भीतर अल्लू अर्जुन पर निशाना साधा है. इसके अलावा, सीएम रेवंत रेड्डी ने भी कहा कि हीरो लापरवाह था इस वजह से मौत की जानकारी होने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं जा रहा था.

क्या कहा है अल्लू अर्जुन ने?

पुष्पा 2 एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''अल्लू अर्जुन यह एक हादसा था. परिवार के प्रति सहानूभूति व्यक्त करता हूं. मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता हूं. ये मेरा कैरेक्टर एसैसिनेशन है. कई गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं. जो कुछ भी हुआ है मैं उसके लिए माफी मांगता हूं. कोई रोड शो नहीं हुआ था, इस बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है.''

'20-21 साल में जो इज्जत कमाई उसे खत्म करने की कोशिश'

इसके आगे अल्लू ने ये भी कहा कि- मुझे पब्लिकली ह्यूमिलियेट किया जा रहा है. मैं किसी विभाग या किसी राजनीतिक पार्टी का विरोध करने नहीं आया हूं. कम्यूनिकेशन गैप हुआ है. मुझे जज न किया जाए. मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं. मैंने 20-21 साल में ये इज्जत कमाई है, इसे एक शाम की घटना से खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

अल्लू अर्जुन ने आगे कहा, ''मैं पहले भी उस थिएटर में कई बार गया हूं. कई तरह की गलत जानकारियां भी फैलाई जा रही हैं.उस दिन काफी भीड़ थी.अगले दिन मुझे इस घटना के बारे में पता चला कि वहां एक महिला की मौत हो गई है. मैं उस थिएटर में अपने बच्चों के साथ मूवी देख रहा था.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

अल्लू ने कहा कानूनी वजहों से नहीं मिल पाया पीड़ित परिवार से

अ्ल्लू अर्जुन ने ये भी बताया कि- मैंने सभी को कहा कि आप उनसे मिलें. उसी दिन मुझपर केस कर दिया गया. इसलिए मैं खुद पर्सनली उनसे नहीं मिल सकता था उसके पीछे कानूनी कारण थे.

अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए अपना प्यार जताते हुए ये भी कहा है कि वो अपने फैंस से प्यार करते हैं  और वो उस फैमिली और उस बच्चे का ख्याल रखना चाहते हैं. मुझसे जो भी कुछ हो सकता है मैं जरूर करूंगा. मुझपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं.

अल्लू पर सीएम और अकबरुद्दीन ने क्या बोला था?

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में कहा कि हीरो लापरवाह था और मौत की सूचना देने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं जा रहा था. पुष्पा 2 के प्रीमियर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "उनका परिवार हर महीने 30 हजार कमाता है, लेकिन फिल्म के टिकट पर 3000 खर्च करता है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि बेटा अल्लू अर्जुन का प्रशंसक है."

तो वहीं अकबरुद्दीन ने कहा, ''मैं उस फिल्म स्टार का नाम नहीं लेना चाहता. लेकिन  मुझे जानकारी मिली है कि जब उस स्टार को थिएटर के बाहर भगदड़ के बारे में बताया गया कि एक की मौत हो गई है और दो बच्चे गिर गए हैं तो उस स्टार ने स्माइल करते हुए कहा कि 'फिल्म अब हिट होने जा रही है.''

क्या था मामला?

पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद लोअर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था. हालांकि, उस फैसले के तुरंत बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें 4 हफ्तों की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया. बता दें कि अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार दोनों ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की है.

और पढ़ें: 'गदर 3' से जुड़ा बड़ा अपडेट, जल्द आने वाली है सनी देओल की फिल्म, उत्कर्ष शर्मा ने किया खुलासा

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ एक्टर सलीम कुमार के अंतिम संस्कार में मचा बवाल, पैपराजी पर भड़क गया बेटा, वीडियो वायरल
साउथ एक्टर सलीम कुमार के अंतिम संस्कार में मचा बवाल, पैपराजी पर भड़क गया बेटा, वीडियो वायरल
'पेड्डी' के 'चिकिरी चिकिरी' गाने पर राम चरण के बॉडीगार्ड ने लूटी महफिल, डांस वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
'पेड्डी' के 'चिकिरी चिकिरी' गाने पर राम चरण के बॉडीगार्ड ने लूटी महफिल, डांस वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
Netflix Trending: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग फिल्म: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget