एक्सप्लोरर

PICS: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Photo: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. तस्वीरों में शोभिता बेहद हसीन दिख रही हैं. वहीं दूल्हा राजा भी खूब जच रहे हैं.

Naga Sobhita Wedding First Pic: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध गए हैं. आज कपल ने हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु रीति-रिवाजों से 8 बजकर 15 मिनट पर शादी रचाई है. शादी के बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. 

नागार्जुन ने अपने बेटे-बहू की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं. सुपरस्टार ने कपल को आशीर्वाद देते हुए लंबा पोस्ट शेयर किया है.

नागा चैतन्य ने अपने दादा नागेश्वर राव के खरीदे गए अन्नपूर्णा स्टूडियो में शोभिता धुलिपाला से शादी की है. इस खास मौके पर कपल की फैमिली और साउथ सिनेमा की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की.

कांजीवरम साड़ी पहन दुल्हन बनीं शोभिता
शोभिता धुलिपाला ने अपने ड्रीम डे के लिए गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है. तीन हैवी नेकलेस, कानों में हैवी झुमके, हाथों में मैचिंग चूड़ियां और सिर पर माथा पट्टी लगाए एक्ट्रेस बेहद क्लासी और ट्रेडिशनल दुल्हन लग रही हैं. उन्होंने बाजू बंध भी बांधा हुआ है. वहीं गोल्डन कलर के आउटफिट में नागा चैतन्य भी खूब जच रहे हैं.

हल्दी सेरेमनी में खूब जची थीं शोभिता धुलिपाला
शादी से पहले शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं. पीले रंग की साड़ी के साथ अपनी मां और दादी के गहने पहन शोभिता अपनी हल्दी सेरेमनी में खूब एंजॉय करती नजर आई थीं.

Preview

इसके अलावा एक्ट्रेस की पेली कुथुरू के फंक्शन से भी फोटोज सामने आई थीं जिनमें शोभिता लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने बेहद क्लासी दिख रही थीं.

Preview

इसी साल हुई थी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने इसी साल 8 अगस्त को सगाई की थी. चैतन्य के पिता नागार्जुन ने कपल की दो फोटोज शेयर करते हुए इंगेजमेंट अनाउंस की थी. नागार्जुन ने लिखा था- 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई. हमें अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. कपल को बधाई! उनके जिंदगी भर प्यार और खुशियों की कामना करता हूं. भगवान भला करे! 8.8.8, अनंत प्रेम की शुरुआत.'

शोभिता धुलिपाला संग नागार्जुन की दूसरी शादी
बता दें कि नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी की है. इससे पहले एक्टर ने सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी. 2021 में चैतन्य और सामंथा का तलाक हो गया था जिसके बाद से ही एक्टर का नाम शोभिता धुलिपाला संग जोड़ा जा रहा था. दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें कपल विदेश में वेकेशन एंजॉय करते नजर आया था.

ये भी पढ़ें: सामंथा प्रभु से तलाक और दूसरी शादी से पहले नागा चैतन्य के रहे थे 5 अफेयर, इन एक्ट्रेसेस संग जुड़ा था नाम

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय-रश्मिका ने रचा ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून वीडियो ने छोड़ा मेसी-रोनाल्डो को पीछे
विजय-रश्मिका ने रचा ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून वीडियो ने छोड़ा मेसी-रोनाल्डो को पीछे
Friday BO: साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', पिट गई 'आखिरी सवाल', जानें-'राजा शिवाजी' से 'धुरंधर 2' तक बाकी फिल्मों का हाल
साउथ की फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Karuppu Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई तृषा-सूर्या की 'करुप्पु', पहले दिन बमफाड़ की ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई तृषा-सूर्या की 'करुप्पु', पहले दिन बमफाड़ की ओपनिंग
Karuppu Box office Day 1: सूर्या की 'करुप्पू' का बॉक्स ऑफिस पर डंका, सबको पछाड़ पहले दिन की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस: सूर्या की 'करुप्पू' का बॉक्स ऑफिस पर डंका, सबको पछाड़ पहले दिन की इतनी कमाई

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
Milk Tea Or Black Tea Benefits : दूध वाली या बिना दूध की... कौन सी चाय पीना है फायदे का सौदा? एक्सपर्ट से जानें
दूध वाली या बिना दूध की... कौन सी चाय पीना है फायदे का सौदा? एक्सपर्ट से जानें
इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के मजे, अब इन इलाकों में पार्किंग फीस में मिलेगी छूट, सरकार ने किया ऐलान
इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के मजे, अब इन इलाकों में पार्किंग फीस में मिलेगी छूट
Embed widget