Mohan Babu Accused For Soundarya's Murder: अमिताभ बच्चन की पॉपुलर फिल्म 'सूर्यवंशम' में 'राधा' का किरदार निभाकर एक्ट्रेस सौंदर्या ने खूब पहचान बनाई. हालांकि सौंदर्या की किस्मत में जिंदगी बहुत कम लिखी थी. महज 31 साल की उम्र में 17 अप्रैल 2004 को एक प्लेन क्रैश में सौंदर्या की मौत हो गई थी. अब 22 साल बाद दिग्गज साउथ एक्टर मोहन बाबू पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगा है.

न्यूज18 कन्नड़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में मोहन बाबू के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है. इसमें आरोप है कि सौंदर्या की मौत एक हादसा नहीं थी. बल्कि ये एक मर्डर था जिसमें मोहन बाबू का हाथ था. ये मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है.

मोहन बाबू पर लगे संगीन आरोपशिकायतकर्ता ने दावा किया है कि सौंदर्या और उसके भाई अमरनाथ ने शमशाबाद के जलपल्ली गांव में मोहन बाबू को छह एकड़ जमीन बेचने से इनकार कर दिया था. ये बात मोहन बाबू बर्दाश्त नहीं कर सके. जिसके बाद ही सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. चिट्टीमल्लू नाम के एक शख्स ने ये शिकायत लिखवाई है कि मोहन बाबू भाई-बहनों पर जमीन बेचने के लिए दबाव डाल रहे थे. वहीं जब सौंदर्या की मौत हो गई तो उन्होंने अवैध तरीके से उस प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया.

प्लेन क्रैश में सौंदर्या और उनके भाई की भी गई थी जानसौंदर्या कन्नड़ फिल्म की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं. कई रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के लिए करीमनगर में एक राजनीतिक कंपेन में शामिल होने के लिए जाते वक्त उनका प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में उनकी मौत हो गई और उनकी फैमिली उनकी बॉडी भी रिकवर नहीं कर पाई थी. इस दौरान सौंदर्या के भाई भी उनके साथ थे और हादसे में उनकी भा जान चली गई. कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सौंदर्या उस वक्त प्रेग्नेंट थीं.

ये भी पढ़ें: 5 साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं 'बिग बॉस OTT 3' विनर सना मकबूल, कहा- 'स्ट्रॉइड्स पर जी रही हूं'