एक्सप्लोरर

फिल्म मेकर शफी का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Shafi Passes Away: मलयालम फिल्म मेकर शफी का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. स्ट्रोक से जूझ रहे फिल्म मेकर ने शनिवार आधी रात को कोच्चि के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली.

Shafi Passes Away: मलयालम फिल्म मेकर शफी, जिनका असल नाम राशिद एम एच था, उनका 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. स्ट्रोक से जूझ रहे फिल्म मेकर ने शनिवार आधी रात को कोच्चि के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. एक्टर विष्णु उन्नीकृष्णन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शफी के निधन की जानकारी दी है.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि शफी को 16 जनवरी को स्ट्रोक आया था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था. 9 दिन के इलाज के बाद 25 जनवरी को देर रात 12 बजकर 25 मिनट पर शफी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

विष्णु उन्नीकृष्णन ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
विष्णु उन्नीकृष्णन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शफी के निधन की जानकारी दी है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. शफी की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- शफी सर हंसी और यादगार कहानियां छोड़कर चले गए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा. श्रद्धांजलि. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishnu Unnikrishnan (@vishnuunnikrishnan.onair)

कब सुपुर्द-ए-खाक होंगे फिल्म मेकर?
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शफी के पार्थिव शरीर को कोच्चि के एडापल्ली में बीटीएस रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया है. रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोचीन सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक हॉल, कलूर में रखा जाएगा, जहां लोग उनके आखिरी दर्शन कर पाएंगे. रविवार को ही शाम 4 बजे कलूर मुस्लिम जुमा मस्जिद में उनके जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

शफी का करियर
शफी ने 2001 में अपनी पहली फिल्म वन मैन शो से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. 20 साल से ज्यादा वक्त के फिल्मी करियर में उन्होंने दस से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट कीं. उन्होंने एक्टर दिलीप के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें कल्याणरमन, मैरीकुंडोरु कुंजाडु और टू कंट्रीज शामिल हैं. इसके अलावा पुलिवल कल्याणम, थोम्मनम मक्कलम, मायावी और चटम्बिनाडु भी उनके बेहतरीन क्रिएशन्स हैं. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 2022 की फिल्म आनंदम परमानंदम थी.

ये भी पढ़ें: कभी मसाज किया, कभी गोद में सुलाया... कैंसर की जर्नी में यूं हिना खान का साथ दे रहे बॉयफ्रेंड रॉकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' का दमदार टीजर रिलीज, योद्धा बन छा गए एक्टर
विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' का टीजर रिलीज, योद्धा बन छा गए एक्टर
'दर्शकों की मर्जी है', Toxic के फ्लॉप होने पर आया यश का पहला रिएक्शन
'दर्शकों की मर्जी है', ‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर आय यश का रिएक्शन
4000 करोड़ी 'रामायण' से भिड़ेंगी नयनतारा? ला रही 100 करोड़ी फिल्म
4000 करोड़ी 'रामायण' से भिड़ेंगी नयनतारा? ला रही 100 करोड़ी फिल्म
सुकुमार की 'RC17' के लिए राम चरण करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन, वजन घटाने की तैयारी में एक्टर
'RC17' के लिए राम चरण करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन, वजन घटाने की तैयारी में एक्टर

वीडियोज

Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget