एक्सप्लोरर

'इवेंट्स में करता था पीछा', तंग होकर इस एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मलयालम एक्ट्रेस हनी रोज ने एक बिजनेसमैन पर पीछा करने और आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस ने इसे लेकर फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया था

Malayalam actress Honey Rose: मलयालम फिल्म एक्ट्रेस हनी रोज़ सुर्खियों में छाई हुई हैं. दरअसल अभिनेत्री ने एक बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर के खिलाफ अश्लील व्यवहार और ऑनलाइन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हनी रोज ने एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में इस बाबत 7 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि बिजनमैन उन पर आपत्तिजनक कमेंट करता था.

हनी रोज ने पोस्ट शेयर कर बिजनेसमैन पर लगाए थे आरोप
अभिनेत्री ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट शेयर बिजनेसमैन पर उनका पीछा करने और मीडिया प्लेटफॉर्म सहित यौन रूप से अनुचित कमेंट करने का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया कि इससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है.उन्होंने कहा कि हालांकि वह आमतौर पर ऐसी शिकायतों को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन इस विशेष मामले में रिएक्शन देना जरूरी है. हनी रोज़ ने बताया कि वह शख्स उन फंक्शन में भी उनका पीछा कर रहा ता जिनमें उन्हें इनवाइट किया गया था और पब्लिकली उनके बारे में अपमानजनक कमेंट कर रहा था और उनके वुमनहुड को टारगेट कर रहा था.

हनी रोज ने ये भी कहा कि वह चेम्मनूर के उन साथियों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराएंगी, जो उनके जैसा मेंटल स्टेट रखते हैं. हनी ने जोर देकर कहा कि आप अपने पैसे की ताकत पर घमंड कर सकते हैं लेकिन मेरा भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Honey Rose (@honeyroseinsta)

पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट पर कई लोगो ने अपमानजनक कमेंट किए थे. जिसकी वजह से हनी रोज़ को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी. एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने पहले ही एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के तहत आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने में शामिल 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस सिलसिले में 6 जनवरी को पुलिस ने कुम्बलम के शाजी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस के आरोपों से किया इंकार
इन सबके बीच बता दें कि हनी रोज ने जिस बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर पर आरोप लगाया है वे चेम्मनूर इंटरनेशनल ग्रुप के अध्यक्ष हैं. वहीं बॉबी चेम्मनूर ने एक्ट्रेस के सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह निर्दोष हैं.

हनी रोज वर्क फ्रंट
हनी रोज़ के वर्क फ्रंट की बात करें को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘राहेल’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. 

ये भी पढ़ें:-पिता सुपरस्टार लेकिन बेटी रही सुपरफ्लॉप, तीन फिल्में कीं सभी बॉक्स ऑफिस पर पिटीं, इंडस्ट्री से दूर होकर भी करोड़ों में कर रही कमाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
48 हजार गानों का रिकॉर्ड बनाने वाली दिग्गज सिंगर 'जानकी अम्मा' का निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री
Jana Nayagan Advance Booking: रिलीज से पहले थलापति विजय की 'जन नायकन' का दिखा क्रेज, 1 घंटे में बिकी हजारों टिकट
रिलीज से पहले थलापति विजय की 'जन नायकन' का दिखा क्रेज, 1 घंटे में बिकी हजारों टिकट
Balan The Boy BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
ओटीटी पर रिलीज हुई संतोष-रेश्मा वेंकटेश की 'डबल ऑक्यूपेंसी', जानें- कहां देखें ये फैंटेसी फिल्म
ओटीटी पर रिलीज हुई संतोष-रेश्मा वेंकटेश की 'डबल ऑक्यूपेंसी', जानें- कहां देखें ये फैंटेसी फिल्म

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget