एक्सप्लोरर

Mahavatar Narsimha Collection: गजब ये है कि 'महावतार नरसिम्हा' 2 हफ्ते से हर दिन तोड़ रही 'सैयारा' का रिकॉर्ड

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 32: 'महावतार नरसिम्हा' ने 15वें दिन से लेकर आज तक हर दिन 'सैयारा' को मात दी है. यकीन न हो तो आंकड़े देख लीजिए.

'महातार नरसिम्हा' को भले ही बॉक्स ऑफिस पर आए आज 32 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इस एनिमेटेड फिल्म का तूफान अभी थमा नहीं है. फिल्म 'कुली' और 'वॉर 2' से पहले 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार' के सामने भी टिकी रही. इतना ही नहीं, 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी इसका नुकसान नहीं कर पाई.

अब तो हाल ये हो गया है कि पिछले एक हफ्ते से ये फिल्म अहान पांडे-अनीत पड्डा की 'सैयारा' के भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. तो पहले फिल्म का अब तक का कलेक्शन जान लेते हैं फिर ये भी जानेंगे कि ये फिल्म मोहित सूरी की 'सैयारा' को कैसे बार-बार पछाड़ रही है.

'महावतार नरसिम्हा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन एनिमेटेड फिल्म ने पहले हफ्ते में 44.75 करोड़ कमाए थे. दूसरे और तीसरे हफ्ते में 73.4 करोड़ और 70.2 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते का कलेक्शन 30.4 करोड़ रहा.

फिल्म ने 29वें और 30वें दिन 1.85 करोड़ और 5 करोड़ कमाते हुए, 31वें दिन 6.15 करोड़ कमाए. आज 10:35 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ हो चुका है. इसी के साथ फिल्म टोटल 233 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर चुकी है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़ा फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.

'सैयारा' को बार-बार मात दे रही 'महावतार नरसिम्हा'

  • 'सैयारा' ने तीसरे और चौथे हफ्तें में 28.25 और 14.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि 'महावतार नरसिम्हा' ने तीसरे हफ्ते 70.2 करोड़ और चौथे हफ्ते 30.4 करोड़ कमाए.
  • इसके अलावा, ये फिल्म 15वें दिन से लेकर 32वें दिन तक हर दिन की अलग-अलग कमाई में 'सैयारा' को पछाड़ती रही है.
  • 'सैयारा' को आज 39 दिन हो चुके हैं बॉक्स ऑफिस पर और ये फिल्म 327.90 करोड़ रुपये भले कमा चुकी हो, लेकिन ये पूरी कमाई फिल्म के शुरुआती दो हफ्तों की वजह से इतनी ज्यादा हो पाई है.
  • उदाहरण के लिए 'महावतार नरसिम्हा' के 30वें और 31वें दिन की कमाई पर नजर डालें तो ये 5 करोड़ और 6.15 करोड़ रही, जबकि 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर 30वें और 31वें दिन सिर्फ 50 लाख और 60 लाख रुपये ही कमा पाई थी.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ी बनी 'महावतार नरसिम्हा'

सिर्फ 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक वर्ल्डवाइड 31 दिनों में 300.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू के बर्थडे पर बेटी और पत्नी ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
महेश बाबू के बर्थडे पर बेटी और पत्नी ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
'गट्टा कुश्ती 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'गट्टा कुश्ती 2' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट
महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘वाराणसी’ सामने आया लुक
महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘वाराणसी’ सामने आया लुक
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की 'डीसी' का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget