एक्सप्लोरर

मुश्किल में फंसे 'एल2 एम्पुरान' के प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबवूर! इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा नोटिस, जानें- क्या है मामला

L2 Empuraan: 'एल2 एम्पुरान' के निर्देशक एंटनी पेरुंबवूर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल इनकम टैक्स डिपर्टमेंट ने उन्हें नोटिस भेजा है. चलिए पूरा मामला जानते हैं.

L2 Empuraan Producer Antony Got Income Tax Notice: 'एल2 एम्पुरान' रिलीज के बाद से ही विवादों में फंसी हुई है. पहले फिल्म में गुजरात दंगों को लेकर एक सीन पर काफी बवाल मचा था जिसके बाद फिल्म कुछ कट लगाए गए थे. वहीं अब इस फिल्म  के निर्माता एंटनी पेरुंबवूर मुश्किल में फंस गए हैं. दरअसल उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस भेजा है.  जिसमें उनकी फिल्मों लूसिफ़ेर और मरक्कर: लायन ऑफ़ द अरेबियन सी से रिलेटिड कथित फाइनेंशियल ट्रांजिक्शन पर क्लियरिफिकेशन मांगा गया है.

एंटनी पेरुंबवूर को भेजा गया नोटिस एमपुरान से रिलेटिड नहीं है
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह नोटिस 2022 में की गई पिछली छापेमारी का फॉलोअप है. अधिकारियों ने क्लियर किया है कि वर्तमान नोटिस या कार्यवाही हाल ही में रिलीज़ हुई और "विवादास्पद" फिल्म एम्पुरान से संबंधित नहीं है.

बता दें कि 2022 में आयकर विभाग ने केरल में कई फिल्म निर्माताओं के कार्यालयों और आवासों पर रेड डाली थी. सूत्रों ने बताया कि छापे पांच प्रोडक्शन कंपनियों पर मारे गए, जिनमें आशीर्वाद सिनेमा भी शामिल है, जिसका कथित तौर पर स्वामित्व एंटनी पेरुंबवूर के पास था. सूत्रों के अनुसार, शुरुआती कार्यवाही के दौरान 2019 से 2022 तक इन कंपनियों के कथित वित्तीय लेन-देन की जांच की गई थी. उन्होंने कहा कि पेरुंबवूर को दिया गया लेटेस्ट नोटिस विभाग की फॉलोअप जांच का हिस्सा है.

सेंसर ने नहीं डाला एल2 एम्पुरान से 17 सीन हटाने का दबाव
 इस बीच, एल2: एम्पुरान के कुछ सीन को लेकर राइट विंग सपोर्ट्स द्वारा आलोचना की गई थी. जिसके बाद फिल्म में मेकर्स ने कुछ सीन और डायलॉग एडिट किए थे. वहीं अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी ने गुरुवार को राज्यसभा में विवाद के बीच फिल्म एम्पुरान के निर्माताओं पर 17 सीन को हटाने के लिए सेंसर के दबाव की खबरों को खारिज कर दिया. बता दें कि फिल्म के री-एडिट वर्जन से "स्पेशल थैंक्स" कैटेगिरी के तहत दिखाए गए सुरखे के नाम को हटा दिया गया है. जिसके बाद सुरेश ने कहा कि एल2: एम्पुरान के निर्माताओं पर कोई दबाव नहीं था, और चल रहे विवाद के बीच फिल्म से 17 हिस्सों को हटाने का फैसला निर्देशक, निर्माता और अभिनेता का था.

सुरेश ने कहा, "एम्पुरान के निर्माताओं पर कोई सेंसर का दबाव नहीं था," उन्होंने कहा, "मैं पहला व्यक्ति था जिसने निर्माताओं को फोन किया और उनसे फिल्म की शुरुआत में क्रेडिट से मेरा नाम हटाने के लिए कहा. यह सच है. अगर यह झूठ है तो मैं कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं. "

पार्टी को बदनाम करने का सर्कस चल रहा है
उन्होंने कहा, "फिल्म के निर्देशक की अनुमति से फिल्म के निर्माताओं और मुख्य अभिनेता ने फिल्म से 17 पोर्शन हटाने का फैसला किया था. ये उनका फैसला था तो, यह क्या सर्कस चल रहा है....पार्टी (भाजपा) को बदनाम करना."

बता दें कि एल2: एम्पुरान में मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया है जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म को निर्देशित करने के साथ इसमें अहम रोल भी प्ले किया है. बता दें कि ये फिल्म  27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें:-हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे संजीव कुमार, लेकिन एक शर्त की वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेकाबू घोड़ा, होर्स राइडिंग में आई चोटें, विजय देवरकोंडा के लिए 'रणबाली' में आसान नहीं थी घुड़सवारी, देखें BTS वीडियो
बेकाबू घोड़ा, होर्स राइडिंग में आई चोटें, विजय देवरकोंडा के लिए 'रणबाली' में आसान नहीं थी घुड़सवारी
कौन हैं थलापति विजय? तमिलनाडु में 'भगवान' जैसी छवि, सलमान-अक्षय से डबल फीस, अब बनेंगे मुख्यमंत्री!
कौन हैं थलापति विजय? तमिलनाडु में 'भगवान' जैसी छवि, सलमान-अक्षय से डबल फीस, अब बनेंगे मुख्यमंत्री!
दिसंबर 2027 में आएगा 'कल्कि 2' का तूफान, प्रभास और साई पल्लवी की फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
दिसंबर 2027 में आएगा 'कल्कि 2' का तूफान, प्रभास और साई पल्लवी की फिल्म की शूटिंग को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
भोपाल में होगा राम चरण की 'पेड्डी' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, ए आर रहमान के कॉन्सर्ट और सितारों से सजेगी महफिल
भोपाल में होगा राम चरण की 'पेड्डी' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, ए आर रहमान के कॉन्सर्ट और सितारों से सजेगी महफिल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो
Embed widget