एक्सप्लोरर

Kantara Chapter 1 BO Day 20: तीसरे मंगलवार भी 'कांतारा चैप्टर 1' ने धुआंधार छाप नोट, बस इतने करोड़ कमाते ही 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ बन जाएगी नंबर 1 फिल्म

Kantara Chapter 1 BO Day 20: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते में भी धुआंधार परफॉर्म कर रही है. अब ये छावा का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है.

सिनेमाघरों में अब थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी नई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं बावजूद इसके ऋषभ शेट्टी की पीरियड ड्रामा 'कांतारा चैप्टर 1' का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिवाली वीक में भी इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

'कांतारा चैप्टर 1' की 20वें दिन कितनी रही कमाई?
'कांतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रिलीज़ हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. यहां तक कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसका फीवर दर्शकों के सिर से नहीं उतरा है और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस खींची चली आ रही है. इसी के साथ ये फिल्म खूब कमाई भी कर रही है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'कांतारा चैप्टर 1' पहले हफ्ते में 337.4 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • दूसरे हफ्ते में 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई 147.85 करोड़ रुपये रही.
  • इसके बाद इस फिल्म ने 16वें दिन 8.5 करोड़, 17वें दिन 12.75 करोड़, 18वें दिन 17 करोड़ और 19वें दिन 11.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 12 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'कांतारा चैप्टर 1' की 20 दिनों की कुल कमाई अब 547.15 करोड़ रुपये हो गई है.

'कांतारा चैप्टर 1' अब छावा का रिकॉर्ड तोड़न से बस इतनी दूर
'कांतारा चैप्टर 1' तीसरे हफ्ते में भी कमाल का परफॉर्म कर रही है. इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 547 करोड़ से ज्यादा हो गया है और अगर ये अपनी यही स्पीड बनाए रखती है तो उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही भारत में छावा के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे देगी.

बता दें कि विक्की कौशल की 'छावा' ने भारत में 601.54 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 807.91 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिससे यह साल की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. लेकिन 'कांतारा चैप्टर 1' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए तो 'छावा' का रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है. देखने वाली बात होगी कि नई फिल्मों के आगे  'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अब कितनी कमाई कर पाती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना ने 400 परिवारों के राशन का उठाया जिम्मा, जरूरतमंदों की जिंदगी संवारने की पहल
रश्मिका मंदाना ने 400 परिवारों के राशन का उठाया जिम्मा, जरूरतमंदों की जिंदगी संवारने की पहल
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रिलीज से पहले रजनीकांत की 'जेलर 2' को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक
रिलीज से पहले रजनीकांत की 'जेलर 2' को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने अवैध स्ट्रीमिंग पर लगाई रोक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget