Kannappa Starcast Fees: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटिड फिल्म कन्नप्पा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था. हर कोई इस फिल्म की स्टारकास्ट की वजह से इसका इंतजार कर रहा था. मोहनलाल से लेकर अक्षय कुमार तक फिल्म की स्टारकास्ट बहुत लंबी-चौड़ी है. फिल्म में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस स्टार ने कितनी फीस ली है. फिल्म में दो सुपरस्टार ने तो फीस ही नहीं ली है.
अक्षय कुमारकन्नप्पा में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आए हैं. जब अक्षय का लुक सामने आया था तो हर कोई उनका फैन हो गया था. अक्षय ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम ली है. अक्षय को कन्नप्पा के लिए 6 करोड़ फीस मिली है.
काजल अग्रवालकन्नप्पा में काजल अग्रवाल ने माता पार्वती का रोल निभाया है. फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के लिए काजल अग्रवाल को 2 करोड़ रुपये फीस मिली है.
मोहनलाल- प्रभास ने नहीं ली फीसमोहनलाल ने फिल्म में एक रहस्यमयी किरदार निभाया है वहीं प्रभास रुद्र के किरदार में नजर आए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही एक्टर्स ने फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लिया है. विष्ण मांचू ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा था- 'प्रभास और मोहनलाल ने फीस नहीं ली है. लेकिन उनकी मेहनत के लिए फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें पैसे देने होंगे. मैं उनका कर्जदार हूं.'
रिपोर्ट्स की माने तो कन्नप्पा बड़े बजट की फिल्म है. ये 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. फिल्म पर विष्णु मांचू ने पानी की तरह पैसा बहाया है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. देखना होगा ये पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर पाती है.
ये भी पढ़ें: 50 साल बाद 'ठाकुर' के हाथों मारा जाएगा 'गब्बर', नए वर्जन में दिखाई जाएगी 'शोले'
