बतौर चाइल्स एक्ट्रेस एक्टिंग में कदम रखने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. लेकिन इस वक्त वो अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि एक्ट्रेस काफी वक्त से अपने पति सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) से अलग रह रही हैं. दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है. अब खबरों को फैलता देख एक्ट्रेस के पति ने इसपर चुप्पी तोड़ी. जानिए क्या बोले सोहेल...  

तीन साल पहले हुई थी सोहेल-हंसिका की शादी

दरअसल हंसिका मोटवानी ने साल 2022 बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी रचाई थी. शादी के बाद दोनों सोहेल के पेरेंट्स के साथ नहीं बल्कि उन्हीं की बिल्डिंग में एक अलग फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे. ताकि उन्हें प्राइवेसी मिल सके. हालांकि ये तरकीब दोनों के काम नहीं आई और इनके रिश्ते में खटास आ गई.

पति से अलग रह ही हैं हंसिका मोटवनी?

न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी कपल के करीबी सूत्रों ने दी थी. उन्होंने बताया है कि हंसिका इन दिनों सोहेल के साथ उस फ्लैट में नहीं रही बल्कि एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स के घर रहने चली गई है. जिसके बाद दोनों के अलग होने की अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई. अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस के पति ने चुप्पी तोड़ दी है.

अफवाहों पर एक्ट्रेस के पति ने किया रिएक्ट

सोहेल कथूरिया ने हाल ही में Hindustan Time से बात की और उन्हें कहा कि, “नहीं, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है..” सोहेल के इस बयान ने दोनों के अलग होने और तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. हालांकि सोहेल ने ये साफ नहीं किया था कि उनका ये बयान तलाक को लेकर था या फिर हंसिका के अलग रहने पर था. बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों साउथ सिनेमा में जमकर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें -

‘बहुत छोटा फील हुआ..’,जब अनिल कपूर की ब्लॉकस्टर फिल्म से रिप्लेस कर दिए गए थे अनुपम खेर, सालों बाद छलका दर्द