एक्सप्लोरर

हंसिका मोटवानी की सोहेल कथूरिया संग ढाई साल की शादी टूटी? एक्ट्रेस ने डिलीट की सारी वेडिंग फोटोज

Hansika Deleted Marriage Photos: हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया संग अपनी शादी की लगभग सभी फोटो और पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. इससे दोनों के तलाक के रूमर्स और तेज हो गए हैं.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्ते बनना या टूटना आम बात है. आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स के अफेयर के चर्चे या फिर किसी सेलिब्रिटी कपल के तलाक के रूमर्स सुर्खियों में छाए रहते हैं. फिलहाल हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी टूटने के रूमर्स फैले हुए हैं. इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी शादी की लगभग सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं जिनसे इस जोड़ी के तलाक के रूमर्स और तेज हो गए हैं.

क्यों फैले हैं हंसिका और सोहेल की शादी में अनबन के रूमर्स
बता दें कि अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया ने दिसंबर 2022 में ग्रैंड वेडिंग की थी. वहीं शादी के लगभग तीन साल बाद इस जोड़ी के तलाक की अफवाहें फैले हुई हैं. ये अटकलें तब और तेज़ हो गईं जब हंसिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति की ज़्यादातर तस्वीरें और शादी के वीडियो हटा दिए. खबर है कि वह कुछ समय से अपनी माँ के साथ रह रही हैं. हालांकि जियो हॉटस्टार पर छह एपिसोड वाले शो के साथ अपने रिश्ते का जश्न मनाने वाले इस जोड़े ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है.

18 जुलाई के बाद से हंसिका ने अपडेट नहीं किया सोशल मीडिया अकाउंट
साउथ की फिल्मों में खूब नाम कमा चुकी हंसिका मोटवानी ने 18 जुलाई, 2025 से अपना सोशल मीडिया अपडेट नहीं किया है, जिससे तलाक की अफवाहों को और बल मिला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी गैर मौजूदगी और सोहेल वाले ज़्यादातर पोस्ट डिलीट करने के बाद, कई लोगों को लग रहा है कि उनकी शादी में कुछ बड़ी प्रॉब्लम चल रही है.  सोहेल के साथ उनकी कुछ पोस्ट तो मौजूद हैं, लेकिन उनके साथ की ज़्यादातर तस्वीरें और वीडियो हटा दिए गए है. ऐसी अफवाहें हैं कि हंसिका अपनी मां के साथ वापस रहने लगी हैं. वहीं सोहेल कथूरिया 2023 से ऑनलाइन एक्टिव नहीं हैं उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल प्राइवेट कर दी है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Wish N Wed Wedding Inspiration (@wishnwed)

हंसिका संग तलाक की अफवाहों पर सोहल कथूरिया ने क्या कहा?
हालांकि हंसिका मोटवानी ने तलाक की अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, "हंसिका अपनी मां के साथ रहने लगी हैं, जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं." रिपोर्ट के मुताबिक जब इस बाबत हंसिका से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन उनके पति ने रिपोर्ट्स पर रिएक्ट करते हुए एक मैसेज लिखा, "यह सच नहीं है."

सहेली की सौतन बनने का लगा था आरोप
बता दें कि सोहेल ने हंसिका से दूसरी शादी की थी. इससे पहले उनकी शादी हंसिका की फ्रेंड रिंकी बजाज से 2016 में हुई थी. हालांकि इनकी शादी ज्यादा नहीं चल पाई. वहीं बाद में हंसिका पर अपनी ही सहेली की सौतन बनने का आरोप लगा था. हालांकि अपनी शादी की वेब डॉक्यूमेंट्री में हंसिका ने इन आरोपों पर बात करते हुए, कहा था, "सिर्फ़ इसलिए कि मैं उस समय उस व्यक्ति को जानती थी, इसका मतलब यह नहीं कि यह मेरी गलती थी. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. क्योंकि मैं एक पब्लिक फिगर हूं, इसलिए लोगों के लिए मुझ पर उंगली उठाना और मुझे खलनायक बनाना बहुत आसान था. यह एक सेलिब्रिटी होने की कीमत थी जो मैंने चुकाई."

 

ये भी पढ़ें:-तीसरे मंडे घटी ‘सैयारा’ की कमाई, लेकिन 'छावा' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
आईसीसी ने सुलझाया वीजा का टेंशन?, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे 42 ‘पाकिस्तानी’
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Embed widget