Game Changer: साउथ एक्टर रामचरण की फिल्म गेम चेंजर बड़े पर्दे पर 10 जनवरी को दस्तक दे रही है. फिल्म को लेकर बज है और बज हो भी क्यों न? उनकी फिल्म RRR ने उन्हें पैन इंडियन स्टार जो बना दिया है.

उसके अलावा, हाल में ही रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने पैन इंडियन फिल्म्स के लिए नए रास्ते भी खोल दिए हैं. अब उन्हें पूरे देश की ऑडियंस भर-भरकर प्यार दे रही है.

राम चरण ने पहली फिल्म चिरुथा की थी जो साल 2007 में आई थी. करीब 18 साल के करियर में उन्होंने कई बड़ी हिट भी दीं और फ्लॉप्स भी. इससे पहले कि आप गेम चेंजर देखने जाएं एक नजर डाल लेते हैं राम चरण की अब तक के फिल्मी करियर के बारे में.

यहां हम जानेंगे कि उन्होंने कितनी फिल्में की हैं और उनमें से कितनी हिट कितनी फ्लॉप रहीं. साथ ही ये भी जानेंगे की उनकी हिट फिल्मों का प्रतिशत ज्यादा है या फ्लॉप फिल्मों का?

राम चरण के 18 साल के करियर में कितनी हिट कितनी फ्लॉप

राम चरण ने 2007 में चिरुथा से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट एंट्री ली थी. आईएमडीबी के मुताबिक, तब से लेकर अभी तक राम चरण टोटल 14 फिल्में कर चुके हैं. गेम चेंजर उनकी 15वीं फिल्म होगी. राम चरण ने एक फिल्म बॉलीवुड में भी की जिसका नाम जंजीर था.

इन 14 फिल्मों में राम चरण की की कुल 9 फिल्में हिट रहीं और 5 फिल्में फ्लॉप. यानी उनका हिट प्रतिशत 64 प्रतिशत से ज्यादा है और फ्लॉप फिल्मों का प्रतिशत करीब 35 प्रतिशत है.

राम चरण की हिट फिल्में

फिल्मसालएवरेज/हिट/सुपरहिट/ब्लॉकबस्टर
चिरुथा2007सुपरहिट
मगाधीरा2009ब्लॉकबस्टर
रा चा2012सुपरहिट
नायक2013हिट
येवाडू2014हिट
गोविंदुडु अंडारी वाडिले2014एवरेज
ध्रुवा2016अबव एवरेज
रंगस्थलम2018ब्लॉकबस्टर
आरआरआर2022सुपरहिट

राम चरण की फ्लॉप फिल्में

फिल्मसालफ्लॉप
ऑरेंज2010फ्लॉप
जंजीर2013डिजास्टर
ब्रूस ली 2 द फाइटर2015फ्लॉप
विनय विधया रामा2019फ्लॉप
आचार्य2022डिजास्टर

'गेम चेंजर' के बारे में

'गेम चेंजर' को रोबोट बनाने वाले डायरेक्टर शंकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें राम चरण डबल रोल में दिख सकते हैं. इसके अलावा, इसमें कियारा आडवाणी भी दिखने वाली हैं. फिल्म तेलुगु के अलावा तमिल और हिंदी जैसी दूसरी इंडियन भाषाओं में भी रिलीज होगी.

और पढ़ें: पत्नी से तलाक के बाद Hrithik Roshan को भरनी पड़ी थी 380 Cr एलिमनी! मामला रफ दफा करने में छूट गए थे पसीने, अब निभा रहे दोस्ती