जब पहली बार बड़े पर्दे पर दिखा तो दुबला-पतला सा ये एक्टर लगा था बेहद आम, आज है सुपरस्टार!
South Superstar Dhanush Acting Journey: साउथ के मशहूर सुपरस्टार धनुष एक समय ऐसा था जब ये साधारण और सिंपल से व्यक्ति हुआ करते थे, और आज ये इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं.

South Superstar Danush: धनुष एक ऐसा नाम है जो आज साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक गूंज रहा है. जब यह दुबला-पतला सा सिंपल सा दिखने वाला लड़का पहली बार पर्दे पर आया था, तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये आगे चलकर एक दिन सुपरस्टार बनेगा.
चेन्नई में जन्में वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा यानी धनुष का सफर बेहद ही सिंपल रहा है, लेकिन उनकी मेहनत और जिद्द ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया जहां आज वो सिनेमा जगत के चमकते सितारों में गिने जाते हैं.
रजनीकांत की बेटी सी की थी शादी
धनुष रजनीकांत के दामाद थे. उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 2004 में शादी की थी, लेकिन समय चलते दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया और दोनों ने 2024 में एक दूसरे को तलाक दे दिया.
दोनों लगभग 18 सालों तक एक दूसरे के साथ रहे, हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्ते खराब होते गए, जिसके चलते फिर उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.
बॉलीवुड में दमदार कदम
धनुष का सफर साउथ से आगे बढ़कर बॉलीवुड तक पहुंचा. इन्होंने फिल्म रांझणा में कुंदन का किरदार निभाया था. उस फिल्म में इनका किरदार काफी सिंपल और सच्चा था, जो लोगों के दिलों में बस गया.
इसके बाद धनुष अतरंगी रे जैसी फिल्मों में भी इनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिली. एक्टर एक सिंपल का चेहरा लेकर आते हैं और दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं.

धनुष का वर्कफ्रंट
इनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल इनकी हाल ही में फिल्म कुबेरा 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज होने के 3 दिन के अंदर ही 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है. इसके अलावा भी इनके पास कई फिल्में हैं जो रिलीज होने वाली हैं.

इनकी फिल्म इडली कड़ा 1 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी, तेरे इश्क में फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी, वहीं इलैयाराजा बायोपिक, कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया,जैसी कई फिल्मों के रिलीज होने की खबरें हैं . हालांकि इन फिल्मों की अभी तक ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























