रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ काफी बज के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन शानदार रहा लेकिन वीकडेज में ये उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की गई. हालांकि दूसरे वीकेंड पर ‘कुली’ ने फिर से रफ्तार पकड़ी और मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी. चलिए यहां जानते हैं ‘कुली’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘कुली’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई? लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘कुली’ सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के जश्न को मनाते हुए 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने ‘वॉर 2’ से क्लैश के बावजूद अपने एक्स्टेंडेड ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. हालांकि वीकडेज में इसके बॉक्स ऑफिस नंबर्स गडबड़ा गए थे लेकिन इसने पहले हफ्ते में 229.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.

 वहीं 9वें दिन इसकी कमाई में  4.88 फीसदी की गिरावट आई और इसने 5.85 करड़ का कलेक्शन किया. वहीं 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में 79.49 फीसदी की तेजी आई और इसने 10.5 करोड़ का कारोबार किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुली’ ने रिलीज के 11वें दिन 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘कुली’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 256.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कुली’बजट वसलूने से कितनी दूरकथित तौर पर, कुली 350 करोड़ (प्रिंट और विज्ञापन को छोड़कर) के भारी-भरकम बजट में बनी है. अगर इसकी तुलना अब तक की कमाई से करें, तो फिल्म ने घरेलू कमाई से अपनी लागत का 70.61% से ज्यादा वसूल किया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर असफला से बचने के लिए, इस एपिक फिल्म को 350 करोड़ की शुद्ध कमाई करनी होगी, जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए नामुमरिन लग रहा है. यह 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच सकती है, लेकिन 350 करोड़ के अपने लक्ष्य से कोसों दूर है.

कुली के बारे मेंकुली देवा (रजनीकांत) नाम के एक पूर्व यूनियन नेता की कहानी है, जो अपने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की अचानक मौत के बाद जवाब तलाशता है.इस दौरान, उसका सामना साइमन (नागार्जुन) नाम के एक गैंगस्टर और उसके दाहिने हाथ दयाल (सौबिन शाहिर) से होता है.

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, कुली में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं. इस एक्शन थ्रिलर में नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी हैं, जिसमें आमिर खान की भी एक छोटी सी भूमिका है. अनिरुद्ध रविचंद्र ने फिल्म का संगीत तैयार किया है.

ये भी पढ़ें:-बॉलीवुड नहीं, साउथ एक्टर संग आखिरी फिल्म करेंगे 'हेरा-फेरी 3' डायरेक्टर प्रियदर्शन, 100वीं मूवी करते ही होंगे रिटायर