एक्सप्लोरर

Coolie Advance Booking: 'कुली' बनेगी रजनीकांत की सबसे बड़ी ओपनर! रिलीज होते ही कमाएगी 100 करोड़?

Coolie Advance Booking: 'कुली' ने एडवांस बुकिंग में वर्ल्डवाइड 50 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. रजनीकांत की फिल्म 'वॉर 2' से क्लैश के बावजूद 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'कुली' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है और इससे पहले ये एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई कर रही है. 'कुली' ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म रजनीकांत के करियर की हाइएस्ट ओपनर बन सकती है.

  • 'कुली' के लिए 8 अगस्त से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और तब से ही फिल्म धड़ाधड़ टिकटें बेच रही हैं.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स में 'कुली' 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है.
  • 'कुली' को रिलीज होने में अभी तीन दिन बाकी हैं और ऐसे में फिल्म रिलीज होने तक 100 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर सकती है.
  • अगर ऐसा होता है तो 'कुली' रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर सकती हैं.

Coolie Advance Booking: 'कुली' बनेगी रजनीकांत की सबसे बड़ी ओपनर! रिलीज होते ही कमाएगी 100 करोड़?

भारत में भी 'कुली' की छप्परफाड़ कमाई
'कुली' भारत में भी एडवांस बुकिंग में खूब नोट कमा रही है. रिलीज के फर्स्ट डे के लिए फिल्म भारत में 15 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 21 करोड़ से आगे पहुंच गया है.

'वॉर 2' से होगा 'कुली' का क्लैश
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' तमिल के साथ-साथ तेलुगु और हिंदी वर्जन में भी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हिंदी बेल्ट में फिल्म को 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा. बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म का सामना ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' से होने वाला है. फिलहाल एडवांस बुकिंग में 'कुली' 'वॉर 2' से आगे चल रही है.

'कुली' की स्टार कास्ट
लोकेशन कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कुली' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं, वहीं आमिर खान भी फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे. इसके अलाव श्रुति हासन, उपेंद्र और सत्यराज जैसे कलाकार भी 'कुली' में खास रोल अदा करते नजर आएंगे.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डायरेक्टर के तौर पर पहला सम्मान हमेशा याद रहेगा...', 'रायन' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए धनुष
'डायरेक्टर के तौर पर पहला सम्मान हमेशा याद रहेगा...', 'रायन' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए धनुष
'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द
'अच्छी फिल्मों को नजरअंदाज किया...', 'मंजुम्मेल बॉयज' को नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर चंदू सलीम कुमार का छलका दर्द
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
छोटे भाई अखिल अक्किनेनी की सफलता पर गदगद हुए नागा चैतन्य, 'लेनिन' को लेकर कह दी बड़ी बात
भाई अखिल अक्किनेनी की सफलता पर गदगद हुए नागा चैतन्य, 'लेनिन' को लेकर कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget